फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tughlakabad in South Delhi is being developed as a metro hub

Delhi: दक्षिण दिल्ली से आईजीआई एयरपोर्ट जाना होगा आसान, मेट्रो हब के रूप में विकसित किया जा रहा तुगलकाबाद

Fri, 05 Jul 2024 08:18 AM IST
विजय पुंडीर धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 05 Jul 2024 08:18 AM IST
सार

23.6 किलोमीटर लंबे एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के भूमिगत हिस्सों पर काम जारी है। यह कॉरिडोर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को वॉयलेट लाइन से जोड़ेगा। इसमें 15 स्टेशन होंगे जिसमें 4 एलिवेटेड व 11 भूमिगत होंगे।

विज्ञापन
Tughlakabad in South Delhi is being developed as a metro hub
Delhi Metro - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण दिल्ली में तुगलकाबाद को मेट्रो हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए मेट्रो के फेज-4 के तहत गोल्डन लाइन तुगलकाबाद-एयरोसिटी के निर्माणाधीन भूमिगत मेट्रो स्टेशन को मौजूदा वॉयलेट लाइन के एलिवेटेड स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इससे दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम के यात्रियों का आईजीआई एयरपोर्ट तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। 

विज्ञापन


यात्रियों की सहूलियत के लिए तुगलकाबाद, छतरपुर, साकेत जी ब्लॉक और एयरोसिटी में इंटरचेंज स्टेशन होंगे। यहां दिल्ली मेट्रो की पहली इंटरचेंज सुविधा होगी, जिसमें भूमिगत पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इस कॉरिडोर पर महिपालपुर, वसंत कुंज, छतरपुर, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, मैदान गढ़ी, नेबसराय, साकेत, खानपुर, संगम विहार और तुगलकाबाद के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वालों को भी मेट्रो की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


मेट्रो कॉरिडोर के तैयार होने से महिपालपुर-महरौली रोड, महरौली-बदरपुर रोड और इग्नू रोड के यात्रियों को लाभ मिलेगा। इस कॉरिडोर के पूरा होने के बाद दक्षिण दिल्ली और महरौली-बदरपुर रोड के साथ घनी आबादी वाले क्षेत्रों के लोगों को सीधे एयरपोर्ट तक पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट जाने वालों का डेढ़ घंटे का बचेगा समय
23.6 किलोमीटर लंबे एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के भूमिगत हिस्सों पर काम जारी है। यह कॉरिडोर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को वॉयलेट लाइन से जोड़ेगा। इसमें 15 स्टेशन होंगे जिसमें 4 एलिवेटेड व 11 भूमिगत होंगे। नई लाइन शुरू होने के बाद फरीदाबाद और उसके आसपास के लोगों का एयरपोर्ट जाने में काफी समय बचेगा। लोग तुगलकाबाद इंटरचेंज स्टेशन पर उतरकर घरेलू एयरपोर्ट तक सीधे जा सकेंगे। अभी वॉयलेट लाइन के यात्रियों को केंद्रीय सचिवालय पर उतरकर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर जाना पड़ता है। इससे डेढ़ घंटे का समय लगता है। डीएमआरसी के अनुसार, कॉरिडोर का काम 2025 तक पूरा हो जाएगा।

ऐसे होगा नया भूमिगत तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन
तुगलकाबाद पर नया भूमिगत मेट्रो स्टेशन 4 मंजिला होगा। करीब 23 मीटर की गहराई पर प्लेटफॉर्म होगा। ऊपर कॉनकोर्स और एक पूरा फ्लोर पार्किंग के लिए होगा। भूमिगत पार्किंग में करीब 200 वाहनों की सुविधा होगी। इसमें लिफ्ट, सीढि़यां और एस्केलेटर के जरिये यात्रियों को दोनों लाइनों के बीच मेट्रो इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। तुगलकाबाद मेट्रो इंटरचेंज स्टेशन पर प्रस्तावित भूमिगत पार्किंग दिल्ली की पहली पार्किंग होगी। इससे पहले ग्रे लाइन पर ढांसा बस स्टैंड में ही ऐसा प्रावधान है। नए और पुराने स्टेशन के बीच करीब 45 मीटर का सबवे बनेगा। नए कॉरिडोर के टर्मिनल स्टेशन के रूप में तुगलकाबाद स्टेशन को एक टनल के जरिये सरिता विहार डिपो से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सरिता विहार डिपो का विस्तार किया जा रहा है। अभी यहां से केवल वॉयलेट लाइन की ट्रेनें गुजरती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed