{"_id":"5b9e87ec867a55787b027514","slug":"tuberculosis-can-cause-infertility","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांझपन का शिकार बना सकती है टीबी, ऐसे हो सकता है बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांझपन का शिकार बना सकती है टीबी, ऐसे हो सकता है बचाव
ब्यूरो न्यूज, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइकोबैक्टीरियम ट्युबरक्लोरसिस जिसके कारण टीबी होती है प्रतिवर्ष 20 लाख से अधिक लोगों को प्रभावित करता है। यह बीमारी प्रमुख रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है लेकिन अगर इसका समय रहते उपचार ना कराया जाये तो यह रक्त के द्वारा शरीर के दूसरे भागों में भी फैल सकती है और उन्हें संक्रमित करती है। ऐसे संक्रमण को द्वितीय संक्रमण कहा जाता है।
विज्ञापन
यह संक्रमण किडनी पेल्विरक डिम्ब वाही नलियों या फैलोपियन ट्यूब्सए गर्भाशय और मस्तिष्क को प्रभावित कर सकता है। टीबी एक गंभीर स्वाथ्य समस्या है क्योंकि जब बैक्टीरियम प्रजनन मार्ग में पहुंच जाते हैं तब जेनाइटल टीबी या पेल्विकक टीबी हो जाती है जो महिलाओं और पुरूषों दोनों में बांझापन का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
टीबी के कारण महिलाओं में प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर रहे कुछ लक्षणों को पहचानना बहुत मुश्किल है। इसमें अनियमित मासिक चक्र योनि से विसर्जन, जिसमें रक्त के धब्बे भी होते हैं। यौन सबंधों के पश्चात् दर्द होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं लेकिन कईं मामलों में ये लक्षण संक्रमण काफी बढ़ जाने के पश्चात दिखाई देते हैं। पुरूषों में योनि में स्खलन ना कर पाना शुक्राणुओं की गतिशीलता कम हो जाना और पिट्युटरी ग्रंथि द्वारा पर्याप्त मात्रा में हार्मोंनो का निर्माण ना करना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
डॉ निताशा गुप्ता ने कहा अब इस समस्या का उपचार संभव है। टीबी की पहचान के पश्चात एंटी टीबी दवाईयों से तुरंत उपचार प्रारंभ कर देना चाहिए। एंटीबॉयोटिक्स का जो 6 से 8 महीनों का कोर्स है वह ठीक तरह से पूरा करना चाहिए। अंत में संतानोत्पकत्ति के लिये इन विट्रो फर्टिलाइजेशन या इंट्रासाइटोप्लोज्मिक स्पार्म इंजेक्शन, आईसीएसआई की सहायता भी ली जाती है।