किन्नर बनाने की कोशिश, शराब पिलाकर युवक का काटा गुप्तांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदपुरी क्षेत्र में किन्नरों ने अपनी मंडली में ढोलक बजाने वाले एक युवक का गुप्तांग काटकर उसे किन्नर बनाने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित युवक के पिता ने इस संबंध में चार किन्नरों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट कराई है। मुरादनगर क्षेत्र के एक गांव का युवक मोदीनगर में किन्नरों के एक गुट में ढोलक बजाता है।
बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे किन्नरों ने युवक को शराब पिलाई और उसका गुप्तांग काटकर उसे सुदामापुरी स्थित रजवाहे की पुलिया के पास फेंक दिया।
अक्सर किन्नरों के गुटों में संघर्ष होता है
लोगों ने लहूलुहान देखकर गोविंदपुरी चौकी को सूचना दी। घायल युवक को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुरी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गाजियाबाद अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में उसके पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें निशा और अहसान निवासी सीकरी खुर्द, सलमा निवासी सैदपुर और शमशाद निवासी सुदामापुरी को नामजद कराया गया है।
कोतवाली प्रभारी दीपक शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस सूत्रों कहना है कि मोदीनगर क्षेत्र में किन्नरों के कई गुट बधाई लेने का काम करते हैं। इन गुटों ने क्षेत्र बांट रखे हैं। दूसरे क्षेत्र से बधाई लेने को लेकर अक्सर किन्नरों के गुटों में संघर्ष होता है।
ये भी पढ़ें :
मिलिए उन पतियों से, जो अपनी पत्नियों के चलते आए सुर्खियों में
2015 के वो पोस्टर जिन्होंने नेताओं से भी ज्यादा बटोरीं सुर्खियां
देखिए कैसे साल 2015 ने डूबो दी इन 5 नेताओं की लुटिया