फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Try to get the support of the property boom cricket stadium.

क्रिकेट स्टेडियम के सहारे प्रॉपर्टी बूम लाने की कोशिश

Tue, 24 Mar 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 24 Mar 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
Try to get the support of the property boom cricket stadium.

गाजियाबाद में प्रापर्टी बूम लाने के लिए बिल्डरों को अब एक और जरिया मिल गया है। मेट्रो के बाद अब बड़े बिल्डर प्रोजेक्ट्स शहर में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नाम पर परवान चढ़ेंगे।

विज्ञापन


जीडीए ने राजनगर एक्सटेंशन के बाद अब वेवसिटी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। जाहिर है कि जहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनेगा, वहां की प्रॉपर्टी में बूम आएगा।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर अब लगभग सभी बिल्डरों की कोशिश है कि उनके प्रोजेक्ट के आसपास किसी बड़े विकास कार्य की घोषणा हो जाए। हालांकि जीडीए सूत्रों के मुताबिक स्टेडियम के लिए पहले ही राजनगर एक्सटेंशन की जगह तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद समेत समूचे एनसीआर में बिल्डर प्रोजेक्ट्स मेट्रो के सहारे ही परवान चढ़े हैं। किसी भी बिल्डर प्रोजेक्ट के ब्रोशर को देखें, उसमें बने या प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन से दूरी का जिक्र अवश्य होगा।

जिस-जिस रूट पर मेट्रो प्रस्तावित हुई, वहां से सटी कालोनियों और बिल्डर प्रोजेक्ट्स की चांदी हो गई। भले ही मेट्रो प्रोजेक्ट साकार होने में वर्षों का समय लगा हो, बिल्डरों ने इसकी लोकप्रियता को पहले ही भुना लिया।

अब यही काम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम करेगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के प्रस्ताव से राजनगर एक्सटेंशन समेत एनएच-58 और एनएच-24 के किनारे की प्रॉपर्टी में बूम आने की उम्मीद है।


जीडीए वीसी संतोष यादव ने बताया कि वेवसिटी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की संभावनाएं तलाशी जा रहीं हैं। जमीन की उपलब्धता होने पर वहां स्टेडियम बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed