फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Truck hits two youths riding a scooter, one dead, other injured

Delhi NCR News: ट्रक ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
पीछे बैठा युवक ट्रक के पहिये के नीचे आ गया था, सुल्तानपुरी मछली मार्केट में हुआ हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सुल्तानपुरी स्थित मछली मार्केट में सोमवार सुबह एक बेलगाम ट्रक ने पीछे से स्कूटी सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक ट्रक के पहिये के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त मोहम्मद कलाम (23) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल मुसब्बिर हुसैन (40) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है। हादसे के बाद आरोपी मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि मोहम्मद कलाम परिवार के साथ हरि एन्क्लेव, अमन विहार में रहता था। इसके परिवार में मां मुन्नी खातून, एक बड़ा भाई व दो बहनें हैं। करीब सात साल पहले इसके पिता मोहम्मद अख्तर की मौत हो चुकी है। कलाम क्षेत्र में जूते बनाने की एक फैक्टरी में काम करता था। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे वह फैक्टरी के लिए निकला था। वहां पहुंचने पर फैक्टरी मालिक के भाई मुसब्बिर ने उसे अपने साथ चलने के लिए कहा।
विज्ञापन

दोनों किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर बाहर निकले। इस बीच मछली मार्केट पहुंचने पर पीछे से आए ट्रक ने इनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के समय मुसब्बिर स्कूटी चला रहा था। टक्कर लगते ही मुसब्बिर एक ओर गिर गया जबकि कलाम पहिये के नीचे आ गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने कलाम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ट्रक कब्जे में लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed