फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Truck hit a man, dead

ट्रक की टक्कर से एक की मौत

Thu, 28 Aug 2014 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद/ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद/ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 28 Aug 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
Truck hit a man, dead

फरीदाबाद थाना सेंट्रल की सेक्टर-15ए चौकी क्षेत्र में अजरौंदा चौक के पास बृहस्पतिवार तड़के ट्रक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


सेक्टर-15ए चौकी पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार तड़के करीब 3:30 बजे सूचना मिली कि अजरौंदा चौक के पास एक ट्रक ने किसी व्यक्ति को टक्कर मार दी है।

घटना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया, आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ में मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय पोप सिंह के रूप में की गई।
विज्ञापन


पोप सिंह अपने परिवार के साथ अजरौंदा गांव में डी-562 में रहता था, उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक व तड़के टहलने के लिए निकला था, इसी दौरान अजरौंदा चौक के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक ट्रक का नंबर किसी ने नहीं देखा, इस कारण ट्रक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10:30 बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को एम्स अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय निवासी ऋषि कुमार एक कंपनी में क्लीनर का काम करता था। बुधवार देर रात वह कंपनी के किसी काम से सीकरी से बल्लभगढ़ आ रहा था। इसी दौरान उसकी स्वराज मजदा से टक्कर हो गई। रात में लगभग 11:30 बजे उसकी मौत हो गई। लेकिन पोस्टमार्टम के लिए उसके शव को 12 घंटे बाद बृहस्पतिवार सुबह ले जाया गया। मामले के जांच अधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि शव को संभालने वाला कोई नहीं था। इसलिए उसके परिजनों की खोज करना जरूरी था। इसलिए देर हुई।


सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत, पांच घायल

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर बृहस्पतिवार तड़के जीरो प्वाइंट से 69 किलोमीटर पर एक सूमो और ट्रक में टक्कर हो गई। इसमें सूमो सवार मामा-भांजे की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रेनो के नवीन अस्पताल में भर्ती कराया है। सूमो सवार सभी लोग फिरोजाबाद से दिल्ली के लिए जा रहे थे।

फिरोजाबाद के सिरसा थाना क्षेत्र के शशिकांत (मामा 35) अमर (भांजा 28) राजी, सुमित, सोनू, विरेंद्र और धर्मेंद्र  किराए पर सूमो कार लेकर दिल्ली के लिए रात करीब 12 बजे रवाना हुए थे।


यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 69 किलोमीटर पर ट्रक से उनकी गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। सभी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें शशिकांत और अमर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed