फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Truck driver dead in a bizarre Incident at ghaziabad

अजीबोगरीब हादसाः ड्राइवर को उसी के ट्रक ने कुचला

Mon, 12 May 2014 07:55 PM IST
Updated Mon, 12 May 2014 07:55 PM IST
विज्ञापन
Truck driver dead in a bizarre Incident at ghaziabad

एक हादसे में ट्रक की चपेट में आने से उसी ट्रक के चलाक की मौत हो गई। चालक अपने ट्रक के आगे खड़ा था और इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से उसके ट्रक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन


जिससे वह अपने ही ट्रक की चपेट में आ गया। जोरदार टक्कर के बाद ट्रक बिजली की खंभे से जा टकराया और अनियंत्रित हो डिवाइडर पर जा चढ़ा।

अनियंत्रित ट्रक का चालक मौके पर ही अपना ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कहां हुई ये भयानक घटना?

Truck driver dead in a bizarre Incident at ghaziabad

सुबह करीब पांच बजे करहेड़ा की तरफ से दिल्ली की ओर तेज रफ्तार में जा रहा ट्रक गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके के लाजपत नगर कट के पास आचानक अनियंत्रित हो गया और आगे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि आगे खड़ा ट्रक बिजली के खंभे जा टकराया और इसी की चपेट में आकर आगे खड़े चालक वीरपाल निवासी बागपत की मौत हो गई और ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। इस ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

घायल अवस्था में वीरपाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लिया है। एसएचओ उपेंद्र यादव ने बताया कि वीरपाल के बेटे जगदीश की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed