{"_id":"58dfd8d34f1c1b866b63eb7c","slug":"truck-collided-with-dividers-burnt-alive-driver-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराया ट्रक, आग में जिंदा जला ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराया ट्रक, आग में जिंदा जला ड्राइवर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Apr 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : self
दिल्ली कैंट इलाके में शनिवार रात ट्रक में आग लगने से ड्राइवर जिंदा जल गया। डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक पलट गया था और उसमें आग लग गई थी।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस पोस्ट सुब्रोतो पार्क को शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि रिंग रोड पर बरार स्क्वायर के पास पिलर नंबर 29 के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हुए हरियाणा नंबर के ट्रक में आग लग गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद फायर ब्रिगेड व पीसीआर वैन मौके पर पहुंची। ट्रक में आग इतनी तेज थी कि इस पर करीब एक घंटे में पूरी तरह काबू पाया जा सका। ट्रक में मोजे व सिंक का सामान था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक पलट गया और फिर उसके टैंक में आग लग गई। आग पर जब काबू पाया गया तो पता लगा कि ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति जल गया है।
शुरू में ट्रक ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन बाद में ट्रक मालिक से पूछताछ की गई तो ट्रक चालक की पहचान अलवर, राजस्थान निवासी इकबाल के रूप में हुई।