फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trola driver escapes maruti car

एक ड्राइवर ने मारुति को दिया जोर का झटका

Tue, 11 Mar 2014 07:19 PM IST
Updated Tue, 11 Mar 2014 07:19 PM IST
विज्ञापन
Trola driver escapes maruti car

एक निजी ट्राला ड्राइवर की करतूत ने देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति-सुजुकी प्रबंधन को सकते में डाल दिया है। सिर्फ प्रबंधन ही नहीं गुड़गांव पुलिस के भी हैरानी का ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन


उसने कुछ ऐसी करतूत की है कि जब मारुति कंपनी प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली तो उनके हाथ-पांव फूल गए। दो दिन खोजबीन के बाद जब ड्राइवर का कहीं पता नहीं लगा तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में शिद्दत से जुटी हुई है।
विज्ञापन


सोमवार शाम को मानेसर थाना पुलिस में ट्रांसपोर्ट कंपनी प्रबंधन की तरफ से चेतन प्रकाश ने आरोपी सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल मानेसर थाना पुलिस आरोपी सोनू के बारें में जानकारी जुटाते हुए तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर को भा गई कार, बस लेकर हो गया फरार

Trola driver escapes maruti car

तीन दिन पहले मारुति की टॉप मॉडल गाड़ियों को लोड कराने के लिए निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्राला आया था। ट्राले के ड्राइवर को मारुति की एक कार ऐसी पसंद आई कि वह अपने ट्राले को छोड़ उसे लेकर रफूचक्कर हो गया।

दिल्ली स्थित शिवशक्ति ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ियों से आईएमटी मानेसर से मारुति कारें बंगलुरु के लिए जाती हैं। ट्रांसपोर्ट कंपनी ने सोनू नाम के ट्राला चालक को भेजा गाड़ियां लोड करने के लिए भेजा। जब श्रमिक ट्राले को लोड कर रहे थे तभी सोनू ने किसी बहाने से लोड होने के लिए खड़ी स्विफ्ट डिजाइर कार के पास पहुंच गया और उसे खोलकर फरार हो गया।

श्रमिकों को जब एक गाड़ी कम होने की जानकारी मिली तो उनमें अफरातफरी मच गई और उन्होंने तुरंत कंपनी प्रबंधन को इत्तला किया। जब खोजबीन की गई तो पता चला कि ट्राला चालक सोनू गायब है। कंपनी प्रबंधन ने तुरंत ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक को इसकी सूचना दी। लगातार दो दिन तक अधिकारियों ने अपने स्तर पर आरोपी सोनू की पड़ताल की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed