{"_id":"693c2e8768a35a5e970f8eb5","slug":"triple-suicide-case-reported-in-kalkaji-police-station-area-of-south-east-district-2025-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में ट्रिपल सुसाइड: मां ने दो जवान बेटों के साथ की खुदकुशी, सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में ट्रिपल सुसाइड: मां ने दो जवान बेटों के साथ की खुदकुशी, सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र
Fri, 12 Dec 2025 08:33 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 12 Dec 2025 08:33 PM IST
सार
Delhi Triple Suicide News: दक्षिण पूर्व जिले के कालकाजी थाना क्षेत्र में ट्रिपल सुसाइड का मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपने दो बेटों के साथ खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
दक्षिण दिल्ली के कालकाजी में मां अनुराधा कपूर(52) ने अपने दो जवान बेटों आशीष(32) और चैतन्य (27) के साथ खुदकुशी कर ली। कोर्ट के आदेश पर घर का कब्जा लेने पहुंची टीम ने अंदर से बंद दरवाजे को जब डुबलीकेट चाबी से खोला तो लोमहर्षक दृश्य देखकर सभी सहम गए।
विज्ञापन
तीनों के शव फंदे से लटके मिले। सुसाइड नोट में अवसाद में होने का जिक्र मिला। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि डिप्रेशन की असली वजह क्या थी। हालांकि शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। कालकाजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी दोपहर करीब 2:47 बजे मिली था। शुक्रवार दोपहर कोर्ट की ओर से नियुक्त एक टीम पुलिस के साथ कालकाजी स्थित घर पहुंची थी। टीम के पास प्रॉपर्टी का कब्जा लेने का अदालती आदेश था। अधिकारियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
अनहोनी की आशंका होने पर डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल किया गया। दरवाजा खुलते ही सामने तीन शव फंदे से लटके मिले। पुलिस ने तुरंत शवों को उतारा और धारा 194 बीएनएसएस के तहत आगे की कार्रवाई के लिए एम्स के शवगृह में ट्रांसफर कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
एक साथ कदम उठाया है
पुलिस ने बताया कि तीनों ने एक साथ यह खौफनाक कदम उठाया है। आस-पड़ोस के लोग इस घटना से सदमे में हैं। एक ही परिवार के खत्म होने से इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस ने आशंका जताई कि कोर्ट के साथ ही प्रॉपर्टी विवाद भी इसकी वजह हो सकती है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि तीनों ने एक साथ यह खौफनाक कदम उठाया है। आस-पड़ोस के लोग इस घटना से सदमे में हैं। एक ही परिवार के खत्म होने से इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस ने आशंका जताई कि कोर्ट के साथ ही प्रॉपर्टी विवाद भी इसकी वजह हो सकती है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।
फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। यह जानने की कोशिश हो रही है कि आखिरी बार उनसे कब बात हुई थी। कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की जांच जारी है। घर को फिलहाल सील कर दिया गया है।