फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Triple Murder in Neb Sarai Area Father Mother Daughter killed in South Delhi Area news in Hindi

Delhi Triple Murder case: नेब सराय इलाके में मां-बाप और बेटी की हत्या, मॉर्निंग वॉक पर गया था बेटा

Wed, 04 Dec 2024 02:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Dec 2024 02:20 PM IST
सार

दिल्ली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके में दंपती और बेटी की हत्या हुई है। ट्रिपल मर्डर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Delhi Triple Murder in Neb Sarai Area Father Mother Daughter killed in South Delhi Area news in Hindi
Triple murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली तीन लोगों की हत्या से दहल उठी। साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके के देवली में पति-पत्नी और बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 
विज्ञापन


तीन हत्याओं से दहली दिल्ली
जानकारी के अनुसार, साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके के देवली में परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान पति राजेश (55), पत्नी कोमल (47), बेटी कविता (23) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि राजेश का बेटा सुबह 5:00 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था, जब वह घर आया तो मां-बाप और बहन के शव पड़े थे। तीनों की हत्या हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि आज इनकी शादी की सालगिरह थी। राजेश आर्मी से रिटायर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल के आसपास भारी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। पुलिस मामले में बेटे से पूछताछ कर रही है। 


शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक राजेश कुमार आर्मी से रिटायर थे। इस समय वो प्राइवेट सिक्योरिटी ऑफिसर के तौर पर कार्य कर रहे थे। राजेश के परिवार में पत्नी और बेटा-बेटी थे, सभी लोग एक घर में साथ रहते थे। घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अफसर ने कहा कि क्राइम टीम और फोरेंसिक टीमों को बुलाया गया। घर में कोई तोड़फोड़ नहीं हुई है। कोई सामान भी इधर-उधर नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया कि इस वारदात को किसी लूट या चोरी के लिए अंजाम तो दिया नहीं गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed