फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trilokpuri riots: people gathered outside policestataion.

त्रिलोकपुरी बवाल: लोगों ने की पुलिस के खिलाफ शिकायत

Sun, 26 Oct 2014 08:03 PM IST
Updated Sun, 26 Oct 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
 Trilokpuri riots: people gathered outside policestataion.

त्रिलोकपुरी में दो समुदाय के बीच बवाल को लेकर रविवार को भी इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। चौथे दिन किसी भी इलाके से कोई भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इलाके में लगाई गई धारा-144 की वजह से सड़कों पर सन्नाटा रहा। दोपहर बाद ही लोग जरूरत का सामान लेने के लिए घरों से बाहर निकले।

विज्ञापन


तनाव वाले इलाके में रविवार को भी भारी संख्या में पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात रहे। त्रिलोकपुरी के सभी ब्लॉकों में जवानों ने फ्लैग मार्च किया। वहीं मयूर विहार थाने में पुलिस के आला अधिकारियों ने बुजुर्गों के साथ बैठक की और उनसे इलाके में शांति बहाल करने के लिए अपील करने का आग्रह।
विज्ञापन


पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि इलाके में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। शनिवार के बाद इलाके में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और बुजुर्गों की थाने में बैठक

 Trilokpuri riots: people gathered outside policestataion.

मालूम हो कि दो समुदाय के बीच तनाव के बाद दीपावली की रात से इलाके में रुक रुक कर पथराव चल रहा था। शनिवार तड़के उपद्रव कर रहे कुछ लोगों ने एक कपड़े के शो रूम में आग लगा दी। उसके बाद इलाके में काफी तनाव हो गया और हंगामा तीन अन्य ब्लॉक में फैल गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस, सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया। इलाके में करीब तीस पीसीआर वैन, वाटर कैनन और दंगा निरोधक वाहनों को तैनात किया गया है।

त्रिलोकपुरी में कर्फ्यू जैसे हालात नहीं हैं बल्कि चार से ज्यादा लोगों को एक जगह पर एकत्र नहीं होने के लिए धारा 144 लगाई गई है।
- राजन भगत, प्रवक्ता, दिल्ली पुलिस।

मयूर विहार थाने पर जमा हुए लोग

 Trilokpuri riots: people gathered outside policestataion.

मयूर विहार थाने पर पुलिस बल के अलावा इलाके के लोगों का जमावड़ा लगा रहा। थाने पहुंचने वाले ऐसे लोग थे, जिनके अपनों को पुलिस ने दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

ऐसे ज्यादातर लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने घरों से जबरन उनके परिवार के सदस्यों को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे लोग घरों की छतों से पुलिस व दूसरे समुदाय के लोगों पर पथराव कर रहे थे, साथ ही उन पर गोलीबारी भी कर रहे थे।

रविवार सुबह से कोई अप्रिय घटना के नहीं होने के बाद दोपहर बाद लोग घरों से बाहर निकले और सड़कों की सफाई में जुट गए। सफाई काम में जुटे लोगों ने कहना है कि सड़कों पर फैले ईट और शीशे के टुकड़े उन्हें उस खौफनाक मंजर की याद दिला रही है। इसलिए वह चाहते हैं कि जल्द से जल्द इनकी सर्फाई कर फिर से सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed