फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trilokpuri Delhi riots eased, Shemale playing big roll.

जो पुलिस ना कर पाई, 'किन्नर' ने किया

Wed, 29 Oct 2014 11:51 AM IST
Updated Wed, 29 Oct 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
Trilokpuri Delhi riots eased, Shemale playing big roll.

त्रिलोकपुरी की 35 ब्लॉक में रहने वाली किन्नर लैला शाह (35) के जज्बे को मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने सलाम किया। लैला शाह ने बताया कि मंगलवार सुबह दस बजे उसके घर पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर वह सकपका गई, जब पुलिसकर्मियों ने बताया कि उसे मयूर विहार थाने में पुलिस अधिकारियों ने बुलाया है। लैला पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने उसे बिठाया और बलवा के दौरान किए गए उसके सराहनीय कार्य को सराहा। पुलिस अधिकारियों ने लैला को सम्मानित करने की बात कही। लैला ने बताया कि बलवे के दौरान उपद्रवी उनके ब्लॉक में पथराव कर रहे थे, उसने अपने जान की परवाह किए बगैर उनसे भिड़ गई और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया। इतना ही नहीं उसने उन लोगों को समझाने की कोशिश की कि इस बलवे से कुछ हासिल नहीं होगा।
विज्ञापन


लैला ने बताया कि उनकी कोई कौम नहीं है, वह हर कौम से ताल्लुक रखती हैं। 20 साल से त्रिलोकपुरी में रहने वाली लैला ने बताया कि वह चार चेलों के साथ यहां रहती है। अन्य ब्लॉक में उनके गुरु भी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलवा के दौरान उनके गुरुओं ने फोन कर बताया कि वह घर में ही रहें और बाहर जाने की कोशिश मत करें। बावजूद इसके वह बाहर निकली और दंगाइयों से लोहा लिया। इस दौरान उपद्रव करने वालों ने उन पर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी।

इतना ही नहीं सोमवार को लैला ने अपने चेलों के साथ मिलकर इलाके में फैले दंगे के दाग को धोने की कोशिश की। उन्होंने रविवार को ही सड़क पर बिखरे ईंट-पत्थर हटाए और सड़कों पर झाड़ू लगाई। लैला के इस काम को देखकर अन्य ब्लॉक में रहने वाले दोनों समुदाय के लोग बाहर निकले और रास्तों को साफ किया।

आज त्रिलोकपुरी कूच करेगी आम आदमी पार्टी

Trilokpuri Delhi riots eased, Shemale playing big roll.

आम आदमी पार्टी (आप) त्रिलोकपुरी के हिंसा प्रभावित इलाके में शांति मार्च निकालने की योजना बना रही है। इसमें सभी धर्मों के लोग शामिल होंगे। पार्टी को उम्मीद है कि इलाके में शांति स्थापित करने में इससे काफी मदद मिलेगी। दूसरी तरफ आप ने मांग की है कि भाजपा के पूर्व विधायक सुनील वैद्य पर त्रिलोकपुरी के दंगा प्रभावित इलाकों में जाने पर पाबंदी लगाई जानी चाहिए।

आप का मानना है कि फिलहाल भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी से इलाके में शांति है। लेकिन अब भी तनाव बरकरार है। ऐसे में वैद्य के इलाके में जाने से हिंसा भड़क सकती है। आप का आरोप है कि त्रिलोकपुरी की सांप्रदायिक हिंसा सुनियोजित थी।

इसमें वैद्य की भूमिका संदिग्ध है। इस बारे में पुलिस को संजीदगी से जांच करनी चाहिए। आप का आरोप है कि दिवाली की रात वैद्य ने एक बैठक की थी। इसके बाद ही हिंसा भड़की।

आप के मुताबिक, त्रिलोकपुरी से आप विधायक राजू धीगान ने आम लोगों से बात करके जमीनी हकीकत बयां करती एक रिपोर्ट पुलिस को सौंपी है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि पुलिस इस पर तत्काल काम करेगी। दूसरी तरफ पार्टी ने अपील की है कि अपरिचित लोगों को तनावग्रस्त इलाके में जाने से रोका जाए।

वहीं, पार्टी की योजना है कि अगले कुछ दिनों में इलाके में शांति मार्च किया जाएगा। इसमें सभी धर्मों के नेता और आम लोग शामिल होंगे। आप की मांग है कि दिल्ली प्रशासन को कर्फ्यू प्रभावित इलाकों में रोजाना की जरूरत के सामान रियायत दर पर उपलब्ध कराना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed