{"_id":"5d151a7c8ebc3e3c90531332","slug":"trickery-to-women-over-online-buying-foreign-dog-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: विदेशी नस्ल का कुत्ता लेना चाहती थी महिला, 16 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: विदेशी नस्ल का कुत्ता लेना चाहती थी महिला, 16 लाख ठगे
Fri, 28 Jun 2019 01:05 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
विदेशी नस्ल का कुत्ता खरीदने को लेकर ठगी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की एक महिला विदेशी नस्ल का कुत्ता ऑनलाइन खरीदना चाहती थी। वेबसाइट पर ऑर्डर देने के बाद उनसे कुछ खानापूर्ति का हवाला देते हुए जानकारी मांगी तो विकल्प भरने के बाद महिला को 16 लाख रुपये की चपत लग गई। इस मामले को लेकर दिल्ली के कालकाजी थाना पुलिस को महिला ने शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के कालकाजी इलाका निवासी कोमल पेशे से एक बड़ी कंपनी में नौकरी करती हैं। विदेशी नस्ल के कुत्तों की शौकीन कोमल अपने घर भी एक योकएशायर नामक नस्ल का कुत्ता लाना चाहती थीं। उन्होंने इंटरनेट पर कई तरह की वेबसाइट्स को तलाशा। काफी तलाश करने के बाद उन्हें एक वेबसाइट मिली जहां उन्होंने अपने बारे में डिटेल भरी। वेबसाइट पर संपर्क के लिए एक वॉट्सएप नंबर भी दिया गया था।
विज्ञापन
ग्राहक का पंजीयन होते ही कोमल के फोन पर वॉट्सएप के जरिए मैसेज आया। मैसेज के जरिए कोमल को बताया गया कि कुत्ते की डिलीवरी करने से जुड़े तमाम शुल्क ग्राहक को ही देने होंगे। इसमें हवाई शुल्क से लेकर लाइसेंस इत्यादि तक का शुल्क शामिल था। जिस अंदाज में मैसेज लिखा था, उसमें जानवरों के विदेश से भारत में आने संबंधी तमाम कानून लिखे हुए थे। शायद इसलिए कोमल को एक नजर में मैसज और वेबसाइट पर विश्वास हो गया।
विज्ञापन
कोमल ने इस राशि के लिए बैंक से लोन भी लिया था। इतना ही नहीं कोमल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ राशि अपने उपचार के लिए भी जोड़ रखी थी, वह राशि भी उनकी खर्च हो गई।
फोन करने पर आई सच्चाई, एसपी ने उठाया फोन
पूरा पेमेंट होने के बाद कोमल को वेबसाइट की ओर से एक और मैसेज मिला, जिसमें उन्होंने अपना पता मिजोरम का दिया हुआ था। कोमल ने दिए गए नंबर पर जब कॉल लगाया तो वह मिजोरम के ही एक पुलिस अधीक्षक (एसपी) का नंबर निकला। ये जानकारी मिलते ही कोमल तत्काल अपने साथ ठगी होने का पूरा मामला समझ गईं और उन्होंने कालकाजी थाना पुलिस को शिकायत दी।