फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   triangular fight in faridabad loksabha seat

कलपुर्जों की नगरी में त्रिकोणीय है मुकाबला

Sat, 05 Apr 2014 05:58 PM IST
ओम प्रकाश/अमर उजाला, फरीदाबाद
ओम प्रकाश/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 05 Apr 2014 05:58 PM IST
विज्ञापन
triangular fight in faridabad loksabha seat

हरियाण्ाा की सबसे पुरानी औद्योगिक नगरी में इस बार 27 उम्मीदवार मैदान में हैं। लेकिन इस बार मुकाबला त्रिकोणीय दिखाई दे रहा है। जिनमें मुख्य तौर पर भाजपा, कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी के नाम लिए जा रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी को लोग चौथे और पांचवें नंबर पर मानकर चल रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर मोदी की लहर पर सवार होकर संसद जाने का सपना देख रहे हैं। यहां के सबसे धनाढ्य प्रत्याशी गुर्जर कांग्रेस के भ्रष्टाचार और महंगाई को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में उन्हें खूब समर्थन मिल रहा है पर ग्रामीण क्षेत्र की जनता किधर जाएगी कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन


दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना कह रहे हैं कि तीन बार यहां का सांसद रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के लोगों का बहुत काम करवाया है। इसलिए जनता उन्हें वोट देगी। उनकी नजर ग्रामीण वोटों पर है। वह सत्ता विरोधी लहर से परेशान हैं। वह अपने बचाव में वोटरों से सिर्फ यह कहते आ रहे हैं कि भाजपा प्रत्याशी प्रॉपर्टी डीलर है और इनेलो का बाहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो प्रत्याशी आरके आनंद पंजाबी बिरादरी से संबंध रखते हैं। इसलिए वह करीब सवा लाख पंजाबी वोटों को अपना मानकर चल रहे हैं। उन्होंने दूसरी पार्टियों के कई पंजाबी नेताओं को तोड़कर अपनी तरफ किया है। उन्हें उम्मीद है कि कुछ जाट और मुस्लिम वोटरों से उनका बेड़ा पार हो जाएगा।

फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र

कुल मतदाता

17,40,352 (2014)

2009 के चुनाव में मतदाता

11,03,046

बढ़े वोट

6,37,306

कैंडिडेट प्रोफाइल

कांग्रेस

अवतार सिंह भड़ाना

उम्र

58 वर्ष

शिक्षा

अंडर मैट्रिक

अनुभव

1980 से राजनीति में



भाजपा

कृष्णपाल गुर्जर

उम्र

57 वर्ष

शिक्षा

बीए, एलएलबी

अनुभव

कॉलेज टाइम से राजनीति में



इनेलो

आरके आनंद

उम्र

71 वर्ष

शिक्षा

एलएलबी

अनुभव

वर्ष 2000 से राजनीति में


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed