{"_id":"f52f4477436127f80e34a55f3b376366","slug":"trial-bus-service-will-start-from-november-ncr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नवंबर से शुरू होगा एनसीआर बस सेवा का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नवंबर से शुरू होगा एनसीआर बस सेवा का ट्रायल
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Wed, 29 Oct 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
दिवाली के बाद आखिरकार दिल्ली-एनसीआर बस सेवा का रास्ता साफ हो गया है। एक नवंबर से रोडवेज की सीएनजी बसों को दिल्ली-एनसीआर में चलाने का ट्रायल शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
बाद में 20 सीएनजी बसों को चलाया जाएगा। दोनों बसें सुबह सात बजे कौशांबी बस स्टेशन से दिल्ली एयरपोर्ट तक संचालित होंगी।
रोडवेज की ओर से दिल्ली-एनसीआर बस सेवा के तहत 22 बसें चलाई जानी थी। परमिट मिलने में देरी और फिर दिवाली पर बसें लगाए जाने की वजह से गत 15 अगस्त से सेवा शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि दोनों बसें कौशांबी बस स्टेशन से अनूपशहर होते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगी। ऐसे में गाजियाबाद, बुलंदशहर, अनूपशहर और दिल्ली के लोगों को सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
कौशांबी डिपो के एआरएम टीके सिंह बिसेन ने बताया कि अभी रोडवेज ने शुरुआती तौर पर दो बसों को चलाने का फैसला लिया है। जल्द ही औपचारिकताएं निपटाने के बाद अन्य बसें भी चलाई जाएंगी।
यह होगा बसों का रूट
कौशांबी से बस वाया बुलंदशहर, अनूपशहर, लाल कुंआ, यूपी गेट, सराय काले खां, धौला कुंआ होते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी। उसके बाद वापस इसी रूट से कौशांबी लौटेगी।