Tri Nagar Election Results 2020 Live: आप की प्रीति को पीछे छोड़ भाजपा के तिलकराम आगे
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:49 AM IST
खास बातें
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है और धीरे-धीरे यह स्पष्ट हो जाएगा कि दिल्ली की गद्दी पर कौन बैठेगा। ऐसे में दिल्ली की त्रिनगर सीट आम आदमी पार्टी के लिए काफी अहम है क्योंकि यहां से जितेंद्र तोमर की पत्नी प्रीति तोमर खड़ी हैं। जितेंद्र तोमर आप सरकार में कानून मंत्री रह चुके हैं और फर्जी डिग्री के चलते वह जेल भी जा चुके हैं। विवादों के बाद इस बार आम आदमी पार्टी ने जितेंद्र की बजाय उनकी पत्नी प्रीति को मैदान में उतारा है। उनके सामने भाजपा के तिलकराम गुप्ता और कांग्रेस के कमलकांत गुप्ता चुनाव मैदान में हैं। देखें इस सीट की हर अपडेट यहां....
विज्ञापन
त्रिनगर विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम 2020
- फोटो : अमर उजाला