Delhi Election Results 2020 Live: 62 सीटों के साथ केजरीवाल ने लगाई जीत की हैट्रिक, भाजपा 8 पर सिमटी
विकास के एजेंडे पर दिल्ली चुनाव में उतरे आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हैट्रिक लगाई है। आप की आंधी में भाजपा औंधे मुंह गिर गई। जबकि कांग्रेस का लगातार दूसरी बार सूपड़ा साफ हो गया।अरविंद केजरीवाल का जादू एक बार फिर दिल्लीवालों के सर चढ़कर बोला। 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज कर पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। जानिए हर अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
कांग्रेस की हार के लिए मैं जिम्मेदार: सुभाष चोपड़ा
कांग्रेस की हार के लिए मैं जिम्मेदार: सुभाष चोपड़ादिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा, हम हार के पीछे कारणों की समीक्षा करेंगे। हमारे वोटों में गिरावट भाजपा और आप की ध्रुवीकरण की राजनीति के कारण हुई। तीन महीने पहले ही मैंने प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला था और अपनी क्षमता से बढ़कर काम किया। अगर कोई हार का जिम्मेदार है तो मैं हूं। चोपड़ा ने कहा, कांग्रेस हमेशा सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ खड़ी रही है और हम अंत तक भाजपा के खिलाफ लड़ते रहेंगे।
Subhash Chopra, Congress: I take the responsibility for the debacle of the party in #DelhiAssemblyPolls. I had less time, but still I put all my efforts. I have never seen such politics in Delhi ever, where voters got influenced by the advertisements done by AAP and voted for it. https://t.co/LnMAuqezRc pic.twitter.com/C4XgBqSIrv
— ANI (@ANI) February 11, 2020
Delhi: Arvind Kejriwal - Aam Aadmi Party (AAP) chief and winning candidate from New Delhi assembly constituency, receives his winning certificate from the Returning Officer. #DelhiResults pic.twitter.com/b4m0kli1kr
— ANI (@ANI) February 11, 2020
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरीगत '00' की जिम्मेदारी लेते हुए सुभाष चोपड़ा ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सुभाष चोपड़ा ने कहा, दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस की हार की मैं जिम्मेदारी लेता हूं। समय कम था लेकिन मैंने पूरा प्रयास किया। मैंने ऐसी राजनीति पहले नहीं देखी कि लोग AAP के विज्ञापन से प्रभावित हो गए और वोट दे आए।
Subhash Chopra tenders his resignation from the post of Delhi Congress chief. #DelhiResults (file pic) pic.twitter.com/jfzlUlqQ27
— ANI (@ANI) February 11, 2020
पीएम मोदी ने दी बधाई, केजरीवाल बोले- शुक्रिया सर..मिलकर करेंगे काम
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। जवाब में केजरीवाल ने भी उन्हें शुक्रिया कहते हुए दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए उनसे सहयोग की उम्मीद जताई। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'बहुत-बहुत धन्यवाद सर। हमारे कैपिटल सिटी को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए मैं केंद्र के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करता हूं।'Thank u so much sir. I look forward to working closely wid Centre to make our capital city into a truly world class city. https://t.co/IACEVA091c
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 11, 2020
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत का अर्धशतक लगा दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक आप अब तक 50 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, जबकि अन्य 13 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा महज छह सीटों पर जीत हासिल कर पाई है। कुछ सीटों पर मतगणना जारी है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मालवीय नगर सीट से आप उम्मीदवार सोमनाथ भारती 18,144 और मुस्तफाबाद सीट से हाजी यूनुस 20,704 मतों के अंतर से जीते।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं।
Congratulations to AAP and Shri @ArvindKejriwal Ji for the victory in the Delhi Assembly Elections. Wishing them the very best in fulfilling the aspirations of the people of Delhi.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 11, 2020
My best wishes & congratulations to Mr Kejriwal and the AAP on winning the Delhi Assembly elections.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 11, 2020
जीत के बाद केजरीवाल पहुंचे हनुमान के द्वार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता, मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई दिग्गज नेताओं व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मत्था टेका।
#WATCH Delhi: AAP chief Arvind Kejriwal, his wife Sunita Kejriwal and party leader Manish Sisodia offer prayers at Hanuman Temple in Connaught Place. #DelhiElectionResults pic.twitter.com/h7DKFFTImm
— ANI (@ANI) February 11, 2020
आम आदमी पार्टी ने 26 सीटों पर जीत हासिल की
आम आदमी पार्टी 26 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है जबकि 37 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने दो सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं पांच अन्य सीटों पर पर आगे चल रही है।Official ECI results: AAP wins 26 Assembly seats and is leading on 37 others. BJP emerges victorious on two seats and is leading in five other constituencies. #DelhiElectionResults pic.twitter.com/Mw1HR0woEK
— ANI (@ANI) February 11, 2020