फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trees to be transplanted for PWD projects; monitoring to continue for three years.

Delhi NCR News: पीडब्ल्यूडी की परियोजनाओं के लिए पेड़ों का होगा प्रतिरोपण, तीन साल तक होगी निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
-आरटीआर अस्पताल, मादीपुर अस्पताल और राउज एवेन्यू कोर्ट विस्तार परियोजनाओं के लिए शुरू हुई प्रक्रिया, दो किमी के दायरे में लगाए जाएंगे पेड़
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
राजधानी में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कई बड़ी आधारभूत ढांचा परियोजनाओं पर काम तेज होने के साथ ही निर्माण कार्य में बाधा बन रहे पेड़ों के प्रतिरोपण की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। विभाग ने राव तुलाराम (आरटीआर) सरकारी अस्पताल, मादीपुर अस्पताल और राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर के विस्तार जैसी परियोजनाओं के लिए पेड़ों को काटने के बजाय अधिकतम संख्या में प्रतिरोपित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत ठेकेदारों को पेड़ों को दो किलोमीटर के दायरे में स्थानांतरित करने और अगले 36 महीने तक उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि उनकी जीवित रहने की संभावना बढ़ सके।




सबसे बड़ा अभियान राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर के 550 करोड़ रुपये की लागत वाले विस्तार परियोजना में चलेगा। परियोजना के लिए कुल 390 पेड़ों को हटाने की आवश्यकता होगी। इनमें 213 पेड़ों को काटा जाएगा, जबकि 177 पेड़ों का प्रतिरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed