फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trees and heavy branches fell at 42 locations due to the storm.

Delhi NCR News: आंधी से 42 जगहों पर गिरे पेड़ व भारी टहनियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
आंधी से 42 जगहों पर गिरे पेड़ व भारी टहनियां
विज्ञापन

- ट्रैफिक पुलिस ने सभी जगहों से गिरे पेड़ों को हटवाया
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार देर शाम धूल भरी आंधी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में पेड़ उखड़ने, टहनियां गिरने, होर्डिंग टूटने और खंभे गिरने की कई घटनाएं सामने आईं। सड़कें ब्लॉक हो गईं और ट्रैफिक पर असर पड़ा।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विजयंता गोयल आर्या ने इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को एक्टिवेट किया और सभी चार डिज़ास्टर मैनेजमेंट वाहनों को प्रभावित इलाकों में भेजा। उन्होंने बताया कि को पेड़ उखड़ने और सड़क पर रुकावट से जुड़ी कुल 42 कॉल अलग-अलग जगहों से आईं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों ने पीसीआर यूनिट्स और अन्य सिविक एजेंसियों के साथ मिलकर पूरी रात काम किया ताकि सड़कों से रुकावटों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जा सके। गिरी हुई टहनियों और पेड़ों को काटकर हटाने के लिए कई टीमें बनाई गईं। मलबा साफ किया गया। समय पर की गई कार्रवाई से बुधवार सुबह कहीं भी जाम के हालत नहीं बने
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed