{"_id":"5d7c13008ebc3e01416b274d","slug":"treason-complaint-against-rahul-gandhi-postponed-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत पर फिर टला फैसला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत पर फिर टला फैसला
Sat, 14 Sep 2019 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 14 Sep 2019 03:36 AM IST
सार
- अदालत ने फैसला सुनाने के लिए 18 अक्तूबर की तारीख तय की है
- इससे पहले 20 अगस्त को भी यह फैसला टल गया था
- इस मामले में दिल्ली पुलिस 15 मई को स्टेटस रिपोर्ट पेश कर राहुल गांधी को क्लीन चिट दे चुकी है
विज्ञापन
rahul gandhi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित बयान देने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत पर शुक्रवार को अदालत का फैसला एक फिर टल गया। अदालत ने फैसला सुनाने के लिए 18 अक्तूबर की तारीख तय की है। इससे पहले 20 अगस्त को भी यह फैसला टल गया था।
विज्ञापन
राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दायर कर एक वकील ने कहा था कि राहुल गांधी ने खून की दलाली करने का बयान पीएम के खिलाफ देकर उनकी मानहानि की है।
मामला जंतर-मंतर पर 2016 में आयोजित किसान रैली में प्रधानमंत्री मोदी पर कथित आपत्तिजनक बयान देने के आरोप से जुड़ा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस 15 मई को स्टेटस रिपोर्ट पेश कर राहुल गांधी को क्लीन चिट दे चुकी है।
विज्ञापन
राउज एवेन्यू अदालत के एसीएमएम समर विशाल ने पेश शिकायत पर फैसला सुनाने के लिए शुक्रवार को 18 अक्तूबर की तारीख तय कर दी। अदालत ने शिकायतकर्ता की दलीलें सुनने व दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद 22 मई को शिकायत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।
विज्ञापन
थाना संसद मार्ग पुलिस ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश कर कहा था कि राहुल गांधी के खिलाफ कोई अपराध मामला नहीं बनता। उनके बयान के खिलाफ उन पर वही शख्स यानी पीएम मोदी ही मानहानि की शिकायत दायर कर सकते हैं।
पेश शिकायत में कहा गया है कि राहुल गांधी ने अक्तूबर 2016 में जंतर मंतर पर आयोजित किसान रैली में सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले सैनिकों के बलिदान को भुनाने का आरोप पीएम मोदी पर लगाया था। यह पूरी तरह देश के खिलाफ है और इसलिए राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिल्ली पुलिस को दिया जाए।