फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Travel of students and elders can also be free in delhi

केजरीवाल का एलान, विद्यार्थियों और बुजुर्गों की यात्रा भी हो सकती है मुफ्त

Wed, 30 Oct 2019 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Oct 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
Travel of students and elders can also be free in delhi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं के बाद दिल्ली सरकार बुजुर्गों और विद्यार्थियों को भी बसों में मुफ्त सफर करा सकती है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि महिलाओं के मुफ्त सफर की योजना से मिले अनुभव के आधार पर बुजुर्गों व विद्यार्थियों को भी इसके दायरे में लाया जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को भाई दूज पर अपने वीडियो संदेश में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सारे काम एक साथ पूरे नहीं किए जा सकते, लेकिन दिल्ली सरकार इस दिशा में आगे काम करेगी। अभी महिलाओं के लिए योजना शुरू की गई है। इससे मिले अनुभव के आधार पर आने वाले समय में विद्यार्थियों और बुजुर्गों के लिए भी बस यात्रा नि:शुल्क करेंगे। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि समाज की संरचना इस तरह की है कि महिलाओं को बराबरी के अवसर नहीं मिलते। मसलन, दिल्ली में 11 फीसदी कामकाजी महिलाएं हैं। पुरुषों की संख्या 89 फीसदी है। वहीं, मेट्रो व डीटीसी में 30-30 फीसदी महिलाएं ही यात्रा करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज के कुछ लोग तो कोख में ही बच्चे का कर लेते हैं। लड़की होने पर वे गर्भपात करा देते हैं। केजरीवाल ने कहा कि मुफ्त यात्रा योजना शुरू करने से बच्चियों को पढ़ाई का मौका मिलगा। इससे महिलाओं का सशक्तीकरण होगा।

विपक्ष को जवाब, ‘भ्रष्टाचार रुका, हो रहा विकास’

केजरीवाल ने विपक्षी दलों को सलाह दी कि जनहित के कामों में राजनीति नहीं करनी चाहिए। केजरीवाल के मुताबिक, तत्कालीन प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी ने कहा था कि लोगों के कल्याण पर खर्च किए जाने वाले 100 रुपये में से 85 रुपये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। सिर्फ 15 रुपये ही लोगों तक पहुंचते हैं। अब दिल्ली सरकार 85 रुपये बचा रही है।



इनमें से 75 रुपये स्कूल, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, नाली आदि पर खर्च हो रहे हैं। बचे 10 रुपये लोगों को मुफ्त सुविधाएं देने पर खर्च हो रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि ऐसा वह इसलिए कर पा रहे हैं, क्योंकि वह पढ़े-लिखे हैं। उन्हें सरकारी व्यवस्था का सारा हिसाब-किताब पता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed