फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Travel in DTC buses will be full of facilites in new year

नये साल में सुविधा भरा होगा डीटीसी की बसों में सफर, बेड़े में शामिल होंगी 1000 नई बसें 

Wed, 25 Dec 2019 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Dec 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
Travel in DTC buses will be full of facilites in new year
dtc

साल 2019 अलविदा कहने को तैयार है। हालांकि इस साल दिल्ली परिवहन की बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी लेकिन नये साल में इस परेशानी का दूर करने का दावा सरकारी की ओर से किया जा रहा है। 

विज्ञापन


नए साल 2020 में दिल्ली वासियों को लो फ्लोर एसी बसों के साथ साथ इलेक्ट्रिक बसों में भी सफर का मिल सकेगा। डीटीसी के बेड़े में 1000 नई लो फ्लोर बसों के अलावा 300 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। क्लस्टर की 429 नई बसें तो बेड़े में शामिल कर ली गई हैं। 
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए बसों में मार्शल की तैनाती
साल 2019 के आखिरी पांच महीने में क्लस्टर की 429 बसें बेड़ेे में शामिल की गईं। इनमें दिव्यांगों की सहूलियत के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट के अलावा महिला सुरक्षा के लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन की सुविधा के अलावा बसों में मार्शल तैनात किए गए। हालांकि डीटीसी के बेड़े में महिलाओं को मुफ्त सफर की सौगात 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की 29 अक्तूबर को शुरुआत की गई। इसके बाद बसों में सफर करने वाली महिलाओं की संख्या दोगुनी हो गई। पिंक पास से बसों में निशुल्क सफर से महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। खासकर नौकरीपेशा महिलाएं इस मद में होने वाले खर्च को अब दूसरी जरूरतों पर इस्तेमाल कर रही हैं। 


2019 में खोया 
. नागरिकता संशोधन कानून के विरोध करने वालों ने डीटीसी-क्लस्टर की 24 बसों को नुकसान पहुंचाया। इनमें छह बसें जला दी गई हैं जबकि 18 बसों में तोड़फोड़ की गई।  
. महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर की सुविधा से हर महीने टिकट के मद में 100 करोड़ से अधिक का नुकसान हो रहा है। 

2020 से हैं उम्मीदें  
. डीटीसी के बेड़े में 1000 नई लो फ्लोर एसी बसें होंगी शामिल 
. पहली बार 300 इलेक्ट्रिक बसें डीटीसी के बेड़े में होंगी शामिल। प्रदूषण में नहीं होगी बढ़ोतरी, सफलता के बाद बसों की संख्या में हो सकती है और बढ़ोतरी 
सड़कों पर फिलहाल दौड़ रही हैं 5766 बसें 
डीटीसी-3762
क्लस्टर-2004

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed