फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trapped into allegations of sexual abuse Pachauri now can travel to America.

यौन शोषण आरोपी पचौरी अब जा सकेंगे अमेरिका

Sun, 28 Jun 2015 06:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Jun 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
Trapped into allegations of sexual abuse Pachauri now can travel to America.

महिलाकर्मी से यौन शोषण के आरोपों में फंसे टेरी के निदेशक आरके पचौरी को अदालत ने शनिवार को अमेरिका यात्रा की अनुमति प्रदान कर दी।

विज्ञापन


पचौरी ने अपने साले की मृत्यु उपरांत रस्म में शामिल होने के लिए 29 जून से नौ जुलाई के बीच अमेरिका यात्रा की अनुमति मांगी थी। साकेत जिला अदालत की महानगर दंडाधिकारी शिवानी चौहान ने पचौरी को उपरोक्त अवधि में अमेरिका यात्रा की अनुमति प्रदान की है।

अदालत ने अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास को सूचना देने और अपनी यात्रा का विवरण, रुकने के स्थान व टिकट एवं पासपोर्ट की फोटोकॉपी कोर्ट में जमा कराने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने किया पचौरी के आवेदन का विरोध

Trapped into allegations of sexual abuse Pachauri now can travel to America.

अदालत ने पचौरी को नौ जुलाई को अपनी वापसी की जानकारी जांच अधिकारी व कोर्ट को देने का निर्देश दिया है। अदालत ने पचौरी को अमेरिका के अलावा किसी अन्य देश की यात्रा नहीं करने और दो-दो लाख के दो जमानती पेश करने का निर्देश दिया है।

पुलिस ने पचौरी के आवेदन का विरोध करते हुए कहा कि वह पूछताछ से बचने की कोशिश कर रहे हैं। वह पहले भी विदेश जाने की अनुमति मांग चुके हैं, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

पीड़िता के अधिवक्ता प्रशांत मेंहदीरत्ता ने आवेदन का विरोध करते हुए कहा कि पचौरी विदेश यात्रा की अनुमति का लाभ उठाकर किसी अन्य देश भाग सकते हैं।

कड़ी पूछताछ के बाद दायर हुआ आवेदन

Trapped into allegations of sexual abuse Pachauri now can travel to America.

इस आपत्ति के जवाब में पचौरी के अधिवक्ता आशीष दीक्षित ने कहा कि उनका मुव्वकिल जांच में पुलिस का सहयोग कर रहा है।

दो बार पूछताछ होने के बाद ही विदेश यात्रा का आवेदन दायर किया है। उनके फरार होने की कोई आशंका नहीं है, वह केवल अपने साले की मृत्यु के कारण विदेश जा रहे हैं।

अदालत ने इस मामले में पचौरी को 21 मार्च को अग्रिम जमानत प्रदान कर दी थी। इसके बाद पुलिस पचौरी से दो बार पूछताछ कर चुकी है। पुलिस पचौरी से रविवार को भी पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed