फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   transport minister of up said he will changed face of department in 100 days

योगी के मंत्री जी ने कहा 100 दिन में बदल देंगे इस बीमार विभाग की तस्वीर

Mon, 10 Apr 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 10 Apr 2017 12:27 AM IST
सार


नोएडा पहुंचे प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा
301 बस डिपो वाईफाई से होंगे लैस, मिनी बस सेवा से जुड़ेंगे गांव
आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा

विज्ञापन
transport minister of up said he will changed face of department in 100 days
minister

विस्तार

100 दिन में प्रदेश की परिवहन सेवा की तस्वीर बदल जाएगी। 301 बस डिपो वाईफाई से लैस होंगे। गांव-गांव तक मिनी बस सेवा शुरू होगी। बस डिपो को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर बनाने के लिए खाका तैयार होगा।

विज्ञापन


इसमें नोएडा भी शामिल हो सकता है। यह बातें रविवार को नोएडा पहुंचे प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार परिवहन, प्रोटोकॉल, ऊर्जा) स्वतंत्र देव सिंह ने कहीं।सेक्टर-35 में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री मनोज कुमार के आवास पर परिवहन मंत्री पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी वहां पहुंचे। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में अच्छी परिवहन सेवा भी है। बसें समय से रवाना हों, साफ सुथरी हों, यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित सफर मिले इस पर पूरा फोकस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सेवाएं होंगी डिजिटल

transport minister of up said he will changed face of department in 100 days
100 दिन में आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है जिसके लिए सभी सेवाएं डिजिटल होंगी। गांवों में यदि रोडवेज को घाटा भी हुआ तब भी बस सेवा जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि यूपी रोडवेज को 93 करोड़ रुपये का मुनाफा मिला है।

102 फीसदी राजस्व की वसूली हुई है। डग्गामार बसों और ओवरलोड ट्रकों के चालान से सात करोड़ रुपये वसूले गए हैं। इस मौके पर भाजपा से पूर्व विधायक बिमला बाथम, मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा, भाजपा नेता तेजा, किसान नेता महेश अवाना, धर्मेंद्र गुप्ता, मनीष शर्मा, जुगराज चौहान, एनपी सिंह आदि मौजूद रहे।

ओवरलोड ट्रक दिखे तो खैर नहीं

transport minister of up said he will changed face of department in 100 days

स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सौ दिन का समय दिया गया है कि ओवरलोड ट्रक नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत प्रदेश के किसी भी शहर में दौड़ते नहीं दिखने चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो अधिकारियों की खैर नहीं है।

एक्सप्रेसवे पर सरकारी बसों को मिलेगी प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे पर सरकारी बसों को परमिट में प्राथमिकता मिलेगी। पूर्व सरकार ने काफी प्राइवेट बसों परमिट दे दिए थे, जिसमें रोडवेज बसों को नुकसान हुआ।

लोग कर सकते हैं मेसेज-व्हाट्सऐप

transport minister of up said he will changed face of department in 100 days

मोबाइल नंबर देते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि आरटीओ, एआरटीओ कार्यालय या यूपी रोडवेज में लोगों को कोई दिक्कत है, सुनवाई नहीं हो रही है तो मोबाइल नंबर 9415153431 पर एसएमएस या व्हाट्सऐप करें। ट्वीट भी कर सकते हैं।

नोएडा डिपो का जायजा लिया
नोएडा गेट पर भाजपा नेताओं द्वारा स्वागत के बाद स्वतंत्र देव सिंह सेक्टर-38 ए स्थित बिजली विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे और फिर सेक्टर-35 स्थित यूपी रोडवेज के नोएडा डिपो का जायजा लिया।

किसी भी समय करेंगे औचक निरीक्षण

transport minister of up said he will changed face of department in 100 days

परिवहन अधिकारी द्वारा तैनात कर्मचारियों की संख्या सही न बता पाने और रात में बाकी कर्मचारियों की ड्यूटी बताने पर मंत्री ने कहा कि वे किसी भी समय डिपो का औचक निरीक्षण करेंगे।

इस मौके पर एआरएम सतेंद्र कुमार वर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, मंत्री के आने की सूचना की वजह से दो दिन से डिपो और बसों की साफ सफाई का काम जारी था। सफाई के लिए छह अतिरिक्त कर्मी लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed