{"_id":"6511d414912a42f7100aba13","slug":"transport-manager-dies-helper-injured-in-collision-with-truck-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ट्रक की टक्कर से ट्रांसपोर्ट मैनेजर की मौत, हेल्पर घायल; टायर पंचर होने की वजह से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ट्रक की टक्कर से ट्रांसपोर्ट मैनेजर की मौत, हेल्पर घायल; टायर पंचर होने की वजह से हुआ हादसा
Tue, 26 Sep 2023 12:10 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:10 AM IST
सार
मृतक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई। वह परिवार के साथ झज्जर, हरियाणा में रहते थे और नजफगढ़ स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर थे।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नजफगढ़ एक्सप्रेस-वे पर टायर पंचर होने की वजह से खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में टायर लगवा रहे ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर की मौत हो गई वहीं हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हेल्पर का इलाज चल रहा है। आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई। वह परिवार के साथ झज्जर, हरियाणा में रहते थे और नजफगढ़ स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 22 सितंबर की देर रात दो बजे की है। कंपनी के मालिक लोकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर की देर रात 2 बजे ट्रक चालक रमेश ने मैनेजर अरुण को फोन कर बताया कि नजफगढ़ में ट्रक का टायर पंचर हो गया है। उसने अरुण को एक टायर और जैक लेकर आने को कहा। उसके बाद लोकेश और अरुण जैक और टायर लेकर वहां पहुंचे। हेल्पर मनोज टायर को बदलने लगा। लोकेश और अरुण ट्रक के पास खड़े हो गए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार एक ट्रक आया। उसने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन