फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   transport facilities will be better : cm

प्रधानमंत्री की सौगात से परिवहन व्यवस्था को मिलेगी नई गति : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
बुराड़ी में मेट्रो परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के दिल्ली आगमन को बताया गौरव का क्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इससे राजधानी की कनेक्टिविटी और परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद जताई है। बुराड़ी में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 18 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली मेट्रो परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का दिल्ली आगमन राजधानी के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार आयुष्मान योजना को लागू करने, यमुना की सफाई और कूड़े के पहाड़ों के समाधान जैसे मुद्दों पर मिशन मोड में काम कर रही है। 70 अटल कैंटीनों में प्रतिदिन लगभग 70 हजार लोग भोजन प्राप्त कर रहे हैं।

50 वर्षों बाद नया ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए लगभग 50 वर्षों बाद दिल्ली के लिए नया ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार किया गया है। लाड़ली योजना के तहत लंबे समय से लंबित लगभग 70 हजार बेटियों को करीब 200 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया है। प्रशासन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए ई-फाइल सिस्टम, अस्पतालों में डिजिटल रिकॉर्ड, ऑनलाइन ओपीडी बुकिंग, डिजिटल एसेट मैनेजमेंट, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट पोर्टल और मुख्यमंत्री जन सुनवाई ऐप जैसी पहल शुरू की गई हैं। शिक्षा क्षेत्र में भी डिजिटल सुधार किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सात हजार स्मार्ट क्लास, 275 कंप्यूटर लैब और 100 डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed