फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   transport department will install 50 pos machines to fight demonetisation

नोटबंदी में राहत की पहलः कैशलेस होगा परिवहन विभाग, लगेंगी 50 पीओएस मशीन

Sun, 11 Dec 2016 05:42 PM IST
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Dec 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
transport department will install 50 pos machines to fight demonetisation

कैश की किल्लत के बीच अब दिल्ली सरकार का परिवहन विभाग भी कैशलेस होने जा रहा है। वाहन रजिस्ट्रेशन से लेकर परमिट फीस, डुप्लीकेट प्रति, डीएल फीस समेत अन्य सभी तरह के भुगतान अब आप कैशलेस व्यवस्था के तहत कर पाएंगे। परिवहन विभाग इसके लिए पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) इसे स्वाइप मशीन भी कहते हैं लगाने जा रहा है। इसके अलावा ऑनलाइन भुगतान का विकल्प भी मिलेगा।

विज्ञापन


परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बीते दिनों इस व्यवस्था को लेकर एक बैठक हुई है। बैठक में परिवहन विभाग को कुल 50 पीओएस की जरूरत बताई गई है। क्योंकि परिवहन विभाग के 13 जोनल कार्यालय हैं, जहां वाहनों का रजिस्ट्रेशन, डीएल, ई-रिक्शा पंजीकरण समेत अन्य काम होते हैं। इसके अलावा बड़े कमर्शियल वाहन रजिस्ट्रेशन, फिटनेस सर्टिफिकेट सेंटर, ऑटो टैक्सी यूनिट बुराड़ी में है। कम से कम सभी कार्यालयों में दो पीओएस की जरूरत है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के मुताबिक, ये मशीनें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लगने से सभी तरह के भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड से हो सकेंगे। अभी सिर्फ वाहन पंजीकरण के टैक्स और डीएल बनवाने के फीस का भुगतान ही ऑनलाइन होता है। वहीं वाहन फोर सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन भुगतान का विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में वाहन फोर सॉफ्टवेयर में भी ऑनलाइन भुगतान का विकल्प शुरू करने पर चर्चा हुई है। क्योंकि परिवहन विभाग का सभी काम अब वाहन फोर सॉफ्टवेयर पर हो रहा है। मगर वहां अभी भी डीएल समेत अन्य किसी भी काम के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा नहीं है।

फैैक्ट फाइल:
18 जोनल ऑफिस बुराड़ी समेत हैं।
50 पीओएस मशीनें लगाई जाएंगी।
800 वाहन प्रतिदिन पंजीकृत होते हैं।
500 से ज्यादा डीएल के आवेदन आते हैं।
1100 अन्य आवेदन मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed