{"_id":"2911ed6f39185d39d3ecea450378c5c9","slug":"transport-department-takes-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं और अफसरों को VIP नंबर मिलना बंद!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताओं और अफसरों को VIP नंबर मिलना बंद!
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Jan 2014 04:35 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने मंत्री, विधायक और नौकरशाहों को मुफ्त वीआईपी एवं फैंसी नंबर देना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
अभी तक प्रस्तावित पॉलिसी में जिन्हें फ्री में नंबर दिए जाने की व्यवस्था थी, उन्हें उनके निजी वाहनों पर नंबर दिए जा रहे थे।
जबकि सामान्य लोगों के लिए चार पहिया वाहनों में वीआईपी एवं फैंसी नंबर देना काफी समय पहले विभाग बंद कर चुका है।
यह भी पढ़ें: यूपी रोडवेज की सामान्य बसों पर होगा ऑनलाइन रिजर्वेशन
दिल्ली सरकार के अधिकारी बताते हैं कि नेता, नौकरशाह और सरकारी विभागों के वाहन पर वीआईपी नंबर देने बंद कर दिए गए हैं।
जब नई पॉलिसी को अंतिम रूप देकर कैबिनेट नंबरों की नीलामी को स्वीकृति देगी तब प्रक्रिया शुरू की जाएगी।