फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Transport Department issued more than 51 thousand challans for violating bus lanes

Delhi: बस लेन का उल्लंघन करने पर 51 हजार से अधिक चालान, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिए ये निर्देश

Sun, 17 Jul 2022 05:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 17 Jul 2022 05:10 AM IST
सार

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को गाजीपुर से दिलशाद गार्डन के बीच बस लेन और बस क्यू शेल्टर (बीक्यूएस) का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बस लेन पर कब्जा करने वाले निजी वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
Transport Department issued more than 51 thousand challans for violating bus lanes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने 15 जुलाई तक बस लेन उल्लंघन के मामले में कुल 51,812 चालान जारी किए हैं। इनमें बस लेन उल्लंघन के लिए बस चालकों के 1810 और बस लेन में वाहन पार्क करने पर निजी वाहन मालिकों के 50,002 चालान शामिल हैं। वहीं, बस लेन में अनुचित पार्किंग के लिए कुल 545 वाहनों को टो किया गया है।

विज्ञापन

 
दिल्ली सरकार ने एक अप्रैल 2022 को बसों और मालवाहक वाहनों के लिए प्रवर्तन अभियान शुरू किया। इसके तहत किसी अन्य वाहन को बस लेन में रुकने व पार्क करने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि, ऑटो-रिक्शा, टैक्सी, सामान ढोने वाले तीन पहिया और सभी निजी वाहनों को निर्धारित बस कतार आश्रयों (बीक्यूएस) से लगभग 75 मीटर आगे ले जाने और छोड़ने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को गाजीपुर से दिलशाद गार्डन के बीच बस लेन और बस क्यू शेल्टर (बीक्यूएस) का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर में प्रत्येक बीक्यूएस पर डिस्प्ले बोर्ड को सबसे अपडेट रूट नंबरों के साथ अपडेट किया जाना चाहिए। गाजीपुर एक्स आईएनजी से आनंद विहार आईएसबीटी के बीच बस लेन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बस लेन पर कब्जा करने वाले निजी वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान गहलोत आनंद विहार आईएसबीटी पर भी रुके और विभिन्न सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया। यहां कई दुकानों के सामने अतिक्रमण पाया गया। गहलोत ने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सहायता का निर्देश देते हुए कहा कि यदि आवश्यक हो तो अधिक पूछताछ केंद्र खोले जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed