फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Transformer fell on vehicles, fire, the disclosure.

वाहनों पर गिरा ट्रांसफार्मर, आग से हड़कंप

Wed, 11 Mar 2015 01:18 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Wed, 11 Mar 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
Transformer fell on vehicles, fire, the disclosure.

शालीमार गार्डन में मंगलवार को बिजली के खंभो पर रखा ट्रांसफार्मर अचानक गिर गया। आसपास खड़े कई वाहन ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गए। ट्रांसफार्मर नीचे गिरने से स्पार्किंग हुई और आग लग गई।

विज्ञापन


इसकी वजह से कई वाहन जल गए। आसपास के लोगों ने मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर गिर जाने से आसपास के इलाके की बिजली गुल हो गई है।

शालीमार गार्डन में प्लाट नंबर 377 और 378 के पास 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इससे इन दोनों बिल्डिंगों में बिजली आपूर्ति की जाती है। मंगलवार को सुबह अचानक ट्रांसफार्मर गिर गया।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर की चपेट में एक कार और दो मोटर साइकिलें और एक स्कूटर आ गया। अचानक खंभे भी नीचे गिर गए। ट्रांसफार्मरो और तारों से चिंगरी निकली और आग लगई।

आग ने वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। वाहनों से आग की लपटें निकलने लगी। जिसके बाद कालोनी में हड़कंप मच गया। आग की वजह से एक बिल्डिंग का रास्ता बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बिल्डिंग को अपनी चपेट में नहीं लेले इस डर से उस बिल्डिंग के लोग छत के रास्ते दूसरी बिल्डिंग में पहुंचे और अपनी जान बचाई। लोगों ने बताया कि इलाके का पानी खरा है।


इसकी वजह से खंभे नीचे से गल गए थे। दोनों खंभे ट्रांसफार्मर का भार नहीं झेल सके। जिसकी वजह से ट्रांसफार्मर और खंभे नीचे गिर गए।

कई बार गले हुए ट्रांसफार्मरों को बदलने की शिकायत अधिकारियों से की गई थी लेकिन किसी ने भी कोई कदम नहीं उठाया।

सुबह से बंद है दोनों बिल्डिंगों में बिजली आपूर्ति
इस ट्रांसफार्मर से दोनों बिल्डिंगों को बिजली आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफार्मर गिरने से दोनों बिल्डिंगों में सुबह से आपूर्ति बंद है।

बिजली अधिकारी वैक्लपिक इंतजाम कर बिल्डिंगों में आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास कर रहे है। एसडीओ जागेश कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए स्टोर से नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। बुधवार शाम तक ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed