फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Transfer-posting controversy again, aap charges on center

ट्रांसफर-पोस्टिंग विवाद फिर तेज, केंद्र पर AAP के गंभीर आरोप

Sat, 17 Oct 2015 02:49 AM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 02:49 AM IST
विज्ञापन
Transfer-posting controversy again, aap charges on center

अधिकारियों की नियुक्ति और ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर केंद्र व दिल्ली सरकार में विवाद फिर तेज हो गया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तानाशाही तरीके और बिजनेस लॉबी के दबाव में ट्रांसफर पोस्टिंग का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्रालय ने जो राह दिखाई थी उसी हिसाब से ट्रांसफर-पोस्टिंग की फाइल उपराज्यपाल केपास भेजकर स्वीकृति लेते थे। सब कुछ सेवा विभाग में ठीक चल रहा था।
विज्ञापन


गत सप्ताह केंद्र सरकार के निर्देश पर उपराज्यपाल ने राज्य सरकार से पूछे बिना पांच अधिकारियों का ट्रांसफर बाहर कर दिया। उसी में वैट आयुक्त विजय कुमार भी शामिल हैं। इन्हें रोकने केलिए हमने कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार जवाब दें कौन सी लॉबी के दबाव में ट्रांसफर हुए

Transfer-posting controversy again, aap charges on center

मनीष सिसोदिया ने कहा कि विजय कुमार ने बड़े कार डीलर, टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले कारोबारी, एक इंटरनेशनल रेस्तरां चेन पर छापेमारी कर टैक्स चोरी पकड़ी थी।


इतना ही नहीं छापा मारकर जनकपुरी में एक ही जगह बैठकर मोबाइल फोन से 40 कंपनी का कारोबार करने वाले को पकड़ा था। कागजात की जांच चल रही है। इन बड़े बिजनेस लॉबी के कारण ही विजय कुमार के ट्रांसफर का कदम उठाए जाने की संभावना है।

सिसोदिया बोले कि नरेंद्र मोदी की सरकार को जवाब देना चाहिए कि आखिर कौन सी लॉबी के दबाव के बाद ट्रांसफर किया गया? बड़े कर चोरों पर रेड की थी। वैट बढ़ रहा था। दिवाली का महीना है, वैट के लिए कठिन समय होता है। जो ईमानदार अधिकारी हैं, अलग-अलग जगह काम कर रहे हैं। बीच में वहां से हटाकर लगाना होगा। अब क्या इमरजेंसी थी जो राज्य सरकार से नहीं पूछा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed