फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP councilors vent anger at officials in MCD House; AAP takes a dig

Delhi NCR News: एमसीडी सदन में भाजपा पार्षदों का अधिकारियों पर फूटा गुस्सा, आप ने ली चुटकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
भाजपा पार्षदों की नाराजगी, उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते अधिकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी सदन की बैठक में सोमवार को सत्तारूढ़ भाजपा के पार्षदों ने अधिकारियों की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते और कई मामलों में उन्हें तवज्जो तक नहीं दी जा रही है। भाजपा पार्षदों की नाराजगी पर आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने चुटकी लेते हुए इसे भाजपा और अधिकारियों के बीच बढ़ती दूरी का संकेत बताया।
भाजपा के वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल ने जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विषयों पर चर्चा के लिए लगाए गए अल्पकालिक प्रश्न का उत्तर उपलब्ध नहीं कराने और संबंधित विभाग के अधिकारी के सदन में मौजूद नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सदन की बैठक शुरू होने से दो घंटे पहले तक अल्पकालिक प्रश्न के माध्यम से जानकारी मांगने का प्रावधान है। नेता सदन जयभगवान यादव ने भी निर्धारित समय से दो घंटे से अधिक पहले प्रश्न भेज दिया था, इसके बावजूद जवाब उपलब्ध नहीं कराया गया। वहीं भाजपा के ही पार्षद नरेंद्र गिरसा ने प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारियों के रवैये को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे अधिकारी पार्षदों को कोई तवज्जो नहीं देते और उनका व्यवहार उपेक्षापूर्ण रहता है। गिरसा ने कहा कि जिन पदों के लिए एमसीडी अधिकारी निर्धारित हैं, वहां भी प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारियों को नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद प्रीति ने भी अधिकारियों पर पार्षदों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से नहीं सुनने का आरोप लगाया। इसके अलावा कई भाजपा पार्षदों ने सफाई व्यवस्था और लावारिस पशुओं समेत अन्य स्थानीय मुद्दे उठाते हुए अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में भी उठा था मुद्दा
सफाई और लावारिस पशुओं से जुड़े मुद्दे दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा विधायकों ने भी उठाए थे। इसके बाद स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने दोनों मामलों में कार्रवाई के लिए आयुक्त को पत्र लिखा था। इसके बावजूद सदन में भाजपा पार्षदों के अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए जाने से एमसीडी प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed