{"_id":"6a4d22ab03bc66e0c8036e03","slug":"trains-to-be-rescheduled-on-july-11-halts-for-8-trains-at-pataudi-cancelled-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-144635-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 11 जुलाई को ट्रेनें होंगी रिशेड्यूल, पटौदी में 8 ट्रेनों का ठहराव रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 11 जुलाई को ट्रेनें होंगी रिशेड्यूल, पटौदी में 8 ट्रेनों का ठहराव रद्द
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी रेलवे में 11-12 जुलाई की रात पटली यार्ड को सुल्तानपुर कालियावास स्टेशन से जोड़ने के लिए फेज 1-बी का कार्य हाेना है। इसके चलते 11 जुलाई को एक ट्रेन देरी से चलेगी और 8 ट्रेनों का पटौदी स्टेशन पर ठहराव रद्द रहेगा। उत्तरी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, क्रॉस ओवर पॉइंट नंबर 62ए और 62बी को शिफ्ट करने के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में ट्रेन संख्या 19609 उदयपुर सिटी योग नगरी ऋषिकेश ट्रेन 11 जुलाई को चलनी है, वह उदयपुर सिटी से 60 मिनट देरी से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी। 11 जुलाई के ब्लॉक के बाद डीएन लूप लाइन निलंबित रहेगी। इसे 12 और 13 जुलाई के ब्लॉक के बाद बहाल किया जाएगा। इस दौरान पटौदी स्टेशन पर सभी डाउन दिशा की 8 ट्रेनों का ठहराव रद्द रहेगा। रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार रद्द होने वाली ट्रेनें।
1. ट्रेन संख्या 74004: रेवाड़ी जंक्शन - दिल्ली जंक्शन
2. ट्रेन संख्या 14727: श्री गंगानगर - तिलक ब्रिज
3. ट्रेन संख्या 54414: रेवाड़ी जंक्शन - दिल्ली जंक्शन
4. ट्रेन संख्या 54310: हिसार - दिल्ली जंक्शन
5. ट्रेन संख्या 14029: श्री गंगानगर - दिल्ली जंक्शन
6. ट्रेन संख्या 54411: रेवाड़ी जंक्शन - मेरठ कैंट