{"_id":"3f01ebef75196085d85d9a345ca42cff","slug":"trains-running-late-due-to-jat-reservation-protest-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 16 Feb 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
रोहतक-दिल्ली रूट पर चल रहे जाट आंदोलन का असर अब फरीदाबाद आने वाली गाड़ियाें के परिचालन पर भी पड़ने लगा है।
विज्ञापन
इस रूट पर आने वाली ट्रेनों को डायवर्ट करके निकाला जा रहा है। इसके चलते ट्रेनें बिलंब से पहुंच रही हैं। सबसे ज्यादा असर तूफान एक्सप्रेस और पंजाब मेल पर पड़ा है।
ज्ञात हो कि जाटों ने आरक्षण की मांग को लेकर रोहतक-दिल्ली रेल रूट के सापला, कारावाड स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक को बाधित कर रखा है। इस कारण रेल रूट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को श्रीगंगानगर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 13008 को परिवर्तित मार्ग से वाया जींद-पानीपत चलाई गई। इसके चलते ये ट्रेन करीब चार घंटे की देरी से यहां पहुंची।
विज्ञापन
यही हाल पंजाब मेल का रहा। इस गाड़ी के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया। इससे ये गाड़ी यहां करीब पांच घंटे की देरी से पहुंची। इससे दोनों ट्रेनों के यात्रियों को स्टेशन पर बैठकर इंतजार करना पड़ा।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्री घर से निकलने से पहले ट्रेनों की जानकारी अवश्य कर लें। क्योंकि यदि जाटों का आंदोलन जारी रहता है तो कई और गाड़ियां प्रभावित हो सकती हैं।