{"_id":"5991af174f1c1b3a388b4837","slug":"trains-being-cancelled-due-to-flood-in-bihar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार में बाढ़ का कहर, कई ट्रेनें की गईं रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में बाढ़ का कहर, कई ट्रेनें की गईं रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 Aug 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
बिहार में बाढ़ का कहर व इससे कटिहार रेल मंडल के स्टेशनों पर जलजमाव के कारण दूरे दिन भी रेलवे सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। उस रूट से आने वाली ट्रेन निरस्त होने के कारण दिल्ली से रवाना होने वाली ट्रेन भी प्रभावित हुई। सोमवार की तरह ही मंगलवार व बुधवार को भी कई ट्रेनें निरस्त करने का निर्णय रेलवे ने लिया है। इसके कारण यात्री भी परेशान हो रहे है।
विज्ञापन
बाढ़ के कारण आज (मंगलवार) को दिल्ली के स्टेशनों से रवाना होने वाली महानंदा, नार्थ-इस्ट एक्सप्रेस, आनंद विहार-जोगबनी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी (12236), नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाऊन राजधानी (12424) ट्रेन निरस्त रहेगी। बुधवार को जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
यह ट्रेनें हुईं निरस्त
demo pic
गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस
दिल्ली जंक्शन-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस
नार्थ-इस्ट एक्सप्रेस
अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस
सीमांचल एक्सप्रेस
नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी
सुंदरी एक्सप्रेस, ब्रहमपुत्र मेल
पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति
अवध-आसाम
गरीब नवाज एक्सप्रेस