फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   trains are running delayed from schedule

अपने नीयत समय से घंटों लेट चल रही ट्रेनें, रफ्तार के दावों की भी निकली हवा

Tue, 30 Aug 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Aug 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
trains are running delayed from schedule

रेलवे भले ही दावा कर रहा हो कि ट्रेनों के रफ्तार के समय पालन में काफी हद तक इन दिनों सफलता मिल रही है, लेकिन सच्चाई यही है कि लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार लेटलतीफी का शिकार हैं। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं, लेट पहुंचने के कारण वापसी में ये ट्रेनें घंटों परिवर्तित समय से चलाई जा रही हैं। सोमवार को लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन (14005) दिल्ली 30 घंटे लेट पहुंची। 
विज्ञापन


इसी तरह जोगबनी-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन (12487) आनंद विहार रेलवे स्टेशन 12 घंटे देरी से पहुंची। असम से चलने वाली नॉर्थ-ईस्ट सुपर फास्ट ट्रेन (12505) भी अपने नीयत समय से 4 घंटी देरी से दिल्ली पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली लेट पहुंचने के कारण कई ट्रेनें परिवर्तित समय से चलीं

trains are running delayed from schedule
बांसडीहरोड के रघुनाथपुर पिपरपाती के पास मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद रात में स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में समय काटते लोग।

सिक्किम महानंदा (15483) पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन सात घंटे देरी से पहुंची। कोलकाता-आनंद विहार (1331) ट्रेन भी सात घंटे लेट रही। ना सिर्फ दिल्ली आने वाली बल्कि दिल्ली के स्टेशनों से रवाना होने वाली ट्रेनें भी लेट चली।

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सिकंदराबाद दुरंतो(12286) डेढ़ घंटे देरी से रवाना हुई। इसी तरह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सदद्भावना (14014) परिवर्तित समय से चली। यह ट्रेन अपने नीयत समय से चार घंटे देरी से रवाना हुई। स्वतंत्रता सेनानी (12562) ट्रेन शाम 8:35 बजे की जगह देर रात 12:30 बजे के लिए पुनर्निर्धारित की गई।

यह ट्रेन अपने नियत समय से 3 घंटा 55 मिनट लेट रही। आनंद विहार-कोलकाता (13132) अपने नियत समय से 6 घंटे देरी से गई। आनंद विहार से लिच्छवी ट्रेन तो घंटों देरी से रवाना की गई। दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर व आनंद विहार-तेरठ सिटी ट्रेन सोमवार को निरस्त रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed