{"_id":"571626054f1c1bab018b45e7","slug":"training-to-30-unemployed-ladies","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 बेरोजगार युवतियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 बेरोजगार युवतियों को दिया प्रशिक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 20 Apr 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह में सिंडिकेट बैंक ग्रामीण स्व-नियोजन प्रशिक्षण संस्थान नूंह द्वारा आयोजित 10 दिवसीय दौना-पत्तल प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन किया गया।
विज्ञापन
इस प्रशिक्षण शिविर में 30 बेरोजगार युवतियों ने भाग लिया। समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को संस्था के निदेशक गुलशन कुमार महाजन द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
उन्होंन प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि वे इस प्रशिक्षण को स्वरोजगार का जरिया बनाएं। क्योंकि महंगाई और आधुनिकता के इस युग में हर किसी को नौकरी मिले, यह संभव नहीं है।
विज्ञापन
मेवात जैसे पिछडे़ जिले की उन्नति के लिए नवयुवक व युवतियों को आगे आना होगा तथा स्वरोजगार स्थापित करना होगा। इस मौके पर जनकल्याण किसान क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र देशवाल व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।