{"_id":"5b370bff4f1c1bb36e8ba85b","slug":"trainee-pilot-died-due-to-shock-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से ट्रेनी पायलट की मौत, बिजली के खंभे के पास लगे लोहे के बोर्ड पर रखा था हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से ट्रेनी पायलट की मौत, बिजली के खंभे के पास लगे लोहे के बोर्ड पर रखा था हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका साउथ इलाके में ट्रेनी पायलट की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अकोला (महाराष्ट्र) निवासी भावेश पारेख (18) के रूप में हुई है।
पुलिस ने मृतक के दोस्त के बयान पर बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मूलत: अकोला (महाराष्ट्र) निवासी भावेश यहां द्वारका के सेक्टर-सात स्थित कैप्टन शाहिल खुराना एविएशन अकादमी में पायलट की ट्रेनिंग ले रहा था।
वह दोस्तों के साथ द्वारका के सेक्टर-सात में पीजी में रहता था। 27 जून की शाम बारिश होने के बाद रात 9 बजे वह अपने तीन दोस्तों रूपेश जैन, जयेश गोशानी और मार्वेन राय के साथ कॉफी पीने के लिए मार्केट जा रहा था।
रामफल चौक के नुक्कड़ पर रुककर सभी बातचीत करने लगे। वहीं पास में बिजली का खंभा और उससे सटा हुआ लोहे का बोर्ड लगा था।

इसी दौरान भावेश ने लोहे के बोर्ड पर हाथ रख दिया। बोर्ड पर हाथ रखते ही अचानक भावेश और साथ खड़े रूपेश को तेज करंट लगा।
पास में गश्त कर रहा हवलदार दीपक वहां पहुंचा और किसी तरह भावेश का हाथ बोर्ड से हटाया।
भावेश और रूपेश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने भावेश को मृत घोषित कर दिया। रूपेश को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
रूपेश ने बताया कि बिजली के खंभे में करंट आ रहा था। चूंकि लोहे का बोर्ड बिजली के खंभे से सटा हुआ था, इसलिए उसमें भी करंट आ गया।
उसने बताया कि खंभे में करंट आने के लिए बिजली विभाग जिम्मेदार है। उसने बिजली विभाग के दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।