{"_id":"2039b63a9104adbe018c4d832675b80c","slug":"train-was-stoped-because-of-vedor-and-coach-assistent-clash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच असिस्टेंट और वेंडर के झगड़े में रुकी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच असिस्टेंट और वेंडर के झगड़े में रुकी रही ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 26 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कोच सहायक और वेंडर के बीच हुए झगड़े के कारण पश्चिम एक्सप्रेस ओल्ड रेलवे स्टेशन पर 21 मिनट तक रुकी रही। मौके पर पहुंचे आरपीएफ और जीआरपी जवानों ने दोनों के बीच समझौता कराने के बाद गाड़ी को आगे रवाना किया।
विज्ञापन
इस कारण सफर कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खास बात यह है कि झगड़ रहे दोनों कर्मचारियों ने गाड़ी को चेन पुलिंग कर रोका था और आरपीएफ ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अमृतसर से बांद्रा जा रही पश्चिम एक्सप्रेस शाम करीब 5:20 बजे ओल्ड रेलवे स्टेशन पर रुकी। उस दौरान ट्रेन के एसी कोच में सहायक और वेंडर के बीच झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन
जब ट्रेन चलने वाली थी तभी झगड़ा बढ़ता देख किसी ने चेन पुलिंग कर दी। चेन पुलिंग होते ही आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए दोनों से लिखित शिकायत मांगी, लेकिन दोनों शिकायत करने के लिए तैयार नहीं हुए।
पुलिस ने दोनों को शांत करा 21 मिनट बाद गाड़ी को आगे रवाना किया। यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली आरपीएफ झगड़ने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।