फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   train time table info on each platform

ट्रेन टाइम की जानकारी सभी प्लेटफॉर्म पर मिलेगी

Thu, 09 Jan 2014 03:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Jan 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
train time table info on each platform

राजधानी के रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन की तमाम तरह की जानकारी लेने में यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। अब ऐसी जानकारी आपको प्लेटफॉर्म पर लगे एलसीडी स्क्रीन से प्राप्त हो जाएगी।

विज्ञापन


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 106 एलसीडी स्क्रीन लगाई गई हैं। जिसमें 24 घंटे यात्रियों को पल-पल की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। एलसीडी स्क्रीन पर न केवल ट्रेन से जुड़ी जानकारी बल्कि जिस प्लेटफार्म पर यात्री मौजूद हैं, उस पर क्या-क्या सुविधा है इसकी भी जानकारी डिस्प्ले की जा रही है।
विज्ञापन


साथ ही साफ-सफाई रखने के लिए भी नैतिक पाठ पढ़ाए जा रहे हैं। इस योजना को रेलवे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मॉडल) पर चला रहा है। यानी 70 प्रतिशत जानकारी रेलवे से जुड़ी और 30 प्रतिशत विज्ञापन डिसप्ले हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरह ही दिल्ली के अन्य स्टेशनों पर भी इस तरह की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए टेंडर भी रेलवे जारी कर चुका है। आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर जहां 24 एलसीडी स्क्रीन लगाने की योजना है वहीं निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 67, सराय रोहिला स्टेशन पर 32 और दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशसन पर 33 एलसीडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed