अब आपका रेल टिकट होगा बदला-बदला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल बजट चार दिनों बाद पेश होने वाला है। इस बजट से यात्रियों की कई उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। ट्रेनों का आरक्षित टिकट अब बदला-बदला नजर आएगा। टिकट का साइज तो बढ़ेगा ही साथ ही यात्रियों को मिलने वाली सूचना में भी बदलाव किया जाएगा।
बदले हुए टिकट की खासियत यह होगी कि इस पर यूनिवर्सल हेल्पलाइन नंबर भी दर्ज होगा, जिस पर फोन कर यात्री अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आरक्षित ट्रेन टिकट अब नए रूप में देखने को मिलेगा। रेलवे प्रशासन ने टिकट आकार प्रकार बढ़ाने का फैसला किया है।
अब इस टिकट की लंबाई 13 सेमी की जगह 15.6 सेमी और चौड़ाई 8.5 की जगह 9.6 सेमी होगी। दरअसल, टिकट का साइज बढ़ा कर उसके पीछे विज्ञापन से रेलवे अपनी आमदनी बढ़ाना चाहता है। टिकट के पीछे सरकारी और प्राइवेट कंपनियों का प्रचार हो सकेगा।
आरक्षित टिकट में बदलाव कर अपनी आमदनी बढ़ाएगा रेलवे
रेलवे ने सर्कुलर जारी कर बदलाव की सूचना सभी जोन को दे दी है। बदले हुए टिकट की खासियत होगी कि इस पर न केवल आपातकाल के समय व्यक्तियों से संपर्क करने का पता पूछा जाएगा, बल्कि यूनिवर्सल हेल्पलाइन नंबर दर्ज होगा।
182 हेल्पलाइन नंबर टिकट के पीछे बड़े अक्षरों में लिखा होगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह एकीकृत नंबर होगा, जिस पर कॉल करने से ट्रेन जिस भी दिशा में होगी उस थाना-पुलिस को सूचना मिल जाएगी। यात्रियों के लिए सूचना के खास कॉलम में यह दर्ज होगा कि पहचान पत्र अवश्य लेकर चले।