फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Train New delhi to katra jammu

आज से चलेगी वैष्णो देवी के लिए ट्रेन

Mon, 14 Jul 2014 10:31 AM IST
Updated Mon, 14 Jul 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
Train New delhi to katra jammu

माता वैष्णो देवी जाने के लिए अब आप सीधे कटरा तक ट्रेन से जा सकते हैं। सोमवार से माता वैष्णो देवी धाम के लिए नई दिल्ली से सीधे कटरा तक एसी एक्सप्रेस ट्रेन श्री शक्ति एक्सप्रेस (22461/22462) चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से रोजाना शाम साढ़े पांच बजे चलकर अगले दिन कटरा स्टेशन सुबह 5:10 पर पहुंचेगी। वापसी में यह कटरा से रात 10:55 पर चलकर अगले दिन नई दिल्ली स्टेशन पर सुबह 10:45 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि ट्रेन वातानुकूलित होगी। इसमें एक कोच एसी फर्स्ट, दो एसी सेकंड और नौ कोच एसी थर्ड के होंगे। दोनों दिशाओं में यह अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट, जम्मू तवी और उधमपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चार जुलाई को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा से पहली ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया था, तो उन्होेंने इच्छा जाहिर की थी कि यहां से चलने वाली ट्रेन का नाम श्री शक्ति एक्सप्रेस रखा जाए। प्रधानमंत्री की इच्छानुसार ट्रेन का नाम श्री शक्ति एक्सप्रेस रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा स्टेशन पर भी मिलेगी श्राइन बोर्ड की पर्ची

Train New delhi to katra jammu

वैष्णो देवी दर्शन को पर्ची लेने के लिए आपको श्राइन बोर्ड कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पर्ची के लिए कटरा स्टेशन पर ही स्पेशल काउंटर खुलेगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, श्री शक्ति एक्सप्रेस से कटरा पहुंचने वाले लोगों को स्टेशन पर ही पर्ची मिलेगी।

श्री शक्ति एक्सप्रेस चलाने की घोषणा तो रेलवे ने कर दी, लेकिन यह ट्रेन रविवार शाम सात बजे तक आईआरसीटीसी की साइट पर अपलोड नहीं थी। इस साइट पर बताया जा रहा था कि नई दिल्ली से कटरा तक कोई भी सीधी ट्रेन नहीं जाती है। इस कारण ऑनलाइन टिकट की बुकिंग भी नहीं हो पा रही थी।

106 लोगों ने टिकट बुक करवाए

Train New delhi to katra jammu

श्री शक्ति ट्रेन का क्रेज बढ़ने लगा है। इसकी घोषणा होने के एक घंटे के भीतर ही दिल्ली से 106 लोगों ने टिकट बुक करा लिए। नई दिल्ली से कटरा जाने के लिए 48 टिकट बुक की गई हैं जबकि कटरा से वापस दिल्ली आने के लिए 58 लोगों ने रिजर्वेशन लिया।

--श्री शक्ति एक्सप्रेस का किराया--
एसी फर्स्ट - 2385 रुपया
एसी सेकंड - 1410 रुपया
एसी थ्री - 1000 रुपया

--जम्मू राजधानी का नई दिल्ली से जम्मू तक किराया--
एसी फर्स्ट - 2411 रुपया
एसी सेकंड - 1432 रुपया
एसी थ्री - 902 रुपया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed