{"_id":"8c7028c42bbe4321510cb616a50aa413","slug":"train-derailed-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी पटरी से उतरी, गाजियाबाद जाने वाली गाड़ियां प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी पटरी से उतरी, गाजियाबाद जाने वाली गाड़ियां प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 31 Oct 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन यार्ड के पास मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण पलवल से नई दिल्ली जाने वाली शटल गाड़ियां शनिवार को निजामुद्दीन तक ही जा सकी।
विज्ञापन
ऐसे में सदर होते हुए गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन यार्ड के पास शनिवार की सुबह करीब 6:00 बजे एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई।
विज्ञापन
इसके चलते नई दिल्ली-निजामुद्दीन-फरीदाबाद सेक्शन बुरी तरह से प्रभावित हो गया। पलवल से नई दिल्ली और नई दिल्ली से पलवल की ओर आने वाली शटल गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
सुबह के वक्त नई दिल्ली-सदर होते हुए गाजियाबाद जाने वाली शटल गाड़ियों को निजामुद्दीन से गाजियाबाद की ओर भेजा गया।
इससे बल्लभगढ़, न्यूटाउन और ओल्ड फरीदाबाद से सदर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उत्तर रेलवे के जन संपर्क अधिकारी एएस नेगी का कहना है कि दोपहर बाद ट्रेनों का परिचालन ठीक हो गया।