दिल्ली की रफ्तार पर ब्रेक: ट्रेनों की समय सारणी बिगड़ी, घने कोहरे का विमानों पर भी दिखा असर; मुसाफिर रहे बेहाल
राजधानी दिल्ली में कोहरे की वजह से यातायात पर भी असर देखने को मिल रहा है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय 225 उड़ान तो 125 से अधिक ट्रेनों की समय सारणी बिगड़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठंड की ठठुरन में लोगों की कपकपी छूट ही रही है साथ ही धुंध की वजह से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। ट्रेनों की रफ्तार पर एक तरह से ब्रेक लगा हुआ है तो विमानों के पंख पर भी सफेद धुंध की वजह से पहरा लगा हुआ है।
दिल्ली में कोहरे ने रोकी रफ्तार
मंगलवार की देर रात से घने कोहरे ने रेलवे ट्रैक और रनवे पर दस्तक देनी शुरू कर दी तो यातायात के दोनों संसाधनों की चाल धीमी हो गई। आवाजाही करने वाले 225 विमान देरी से संचालित हुई। इनमें घरेलू और अंतररष्ट्रीय विमान शामिल है। वहीं लंबी दूरी की 125 से अधिक ट्रेन 2 से 10 घंटे की देरी से संचालित हुई। इस वजह से यात्रियों को यात्रा के दौरान और ट्रेन व विमान में परेशान होना पड़ा।
विमानों पर दिखा असर
उत्तर भारत में घने कोहरे ने इनदिनों विमान और ट्रेनों की समय सारणी बिगाड़ दी है। ट्रेन लगातार अपने गंतव्य तक लेट पहुंच रही है तो विमान अपने उड़ान समय से देरी से संचालित हो रहे है। बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले 86 विमान देरी से संचालित हुए।
इसी तरह अन्य राज्यों से आने वाले 70 विमान प्रभावित हुए। सुबह के वक्त तो काफी मशक्कत से विमानों की आवाजाही कराई गई। अंतरराष्ट्रीय विमानों की बात करें तो 56 से अधिक लेटलतीफी का शिकार हुए। दृश्यता घटते ही देर रात से लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर कृत्रिम लाइट के माध्यम से कैट थ्री श्रेणी वाले पॉयलटों के विमान को ही रनवे पर उतरने की अनुमति मिली। इस दौरान 21 से अधिक विमानों को निरस्त किया गया।
देर से पहुंच रहीं ट्रेनें
आम लोगों की रेलगाड़ी का भी बुरा हाल रहा। विभिन्न दिशाओं से दिल्ली आने वाली ट्रेन घंटों देरी से पहुंची। सुबह के वक्त तो आउटर स्टेशन पर ट्रेनें कतार में लग गई थी। प्रयागराज-नई दिल्ली, देहरादून-दिल्ली, जम्मूतवी-अजमेर, जबलपुर-निजामुद्दीन, मुरादाबाद-दिल्ली, भुवनेश्वर-नई दिल्ली, कानपुर-नई दिल्ली, रीवा एक्सप्रेस, पटना-नई दिल्ली, सत्याग्रह, वैशाली, सप्तक्रांति, बिहार संपर्क क्रांति, अजमेर-श्रीमाता वैष्णव देवी, हावड़ा-कालका समेत 125 से अधिक लंबी दूरी की ट्रेन 2-10 घंटे की देरी से अपने-अपने गंतव्य तक पहुंची। इस वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।