फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Train accident, two death in faridabad

गतिमान एक्सप्रेस की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, ट्रैक पार कर रहा युवक भी आया चपेट में

Sun, 17 Jul 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 17 Jul 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
Train accident, two death in faridabad
हादसा

बाइक सवार समेत दो लोगों की गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान कर ली गई है। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है उसे ट्रॉमा सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट जाने वाली गतिमान एक्सप्रेस सुबह 8:10 बजे निजामुद्दीन से आगरा के लिए चलती है। यही ट्रेन शाम को 5:50 बजे आगरा से हजरत निजामुद्दीन के लिए चलती है।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब पौने आठ बजे ट्रेन निजामुद्दीन की ओर जाने वाली थी। इसके कारण गेटमैन ने  लकड़पुर रेलवे फाटक बंद कर रखा था। बताया जाता है कि फाटक बंद होने के बाद भी एक बाइक सवार फाटक को पार करने लगा तभी मथुरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार गतिमान ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन की टक्कर से उड़े परखच्चे

Train accident, two death in faridabad

ट्रेन की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। इसी दौरान पैदल फाटक पार कर रहा एक अन्य व्यक्ति भी चपेट में आ गया जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। जांच पड़ताल के दौरान बाइक सवार की पहचान 30 वर्षीय रजनीश नेगी के रूप में हुई।

वह श्याम कॉलोनी सेहतपुर का रहने वाला था। जबकि दूसरे की पहचान 41 वर्षीय शूरबीर सिंह के रूप में हुई। शूरबीर सिंह शिवदुर्गा विहार का रहने वाला था। घायल व्यक्ति की पहचान चंद्रप्रकाश के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed