{"_id":"bb3ec87a8559d058148cd19f1585ae98","slug":"trafiic-diversion-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ जाएगी शंकर चौक से गोल्फ कोर्स की दूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ जाएगी शंकर चौक से गोल्फ कोर्स की दूरी
कुमार हरिओम/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 23 Mar 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
सिरहौल टोल के रास्ते शंकर चौक होते हुए गोल्फ कोर्स रोड पर जाने वाले वाहन चालकों को मंगलवार से लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। सिंकदरपुर के पास हुडा के अंडरपास निर्माण को लेकर रास्ता बंद करने के बाद ट्रैफिक पुलिस रूट डायवर्ट कर रहा है। जिसमें वाहन चालकों को इफ्को चौक होते हुए गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस मंगलवार से ट्रायल रन की तैयारी शुरू की है जिसमें वाहन चालकों को नए रास्ते से घुमकर सफर तय करना पड़ेगा। सिरहौल टोल से गोल्फ कोर्स पर हुडा के एक फ्लाईओवर और छह अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
सिंकदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास अंडरपास के निर्माण के चलते शंकर चौक से सिंकदरपुर की तरफ आने वाले रास्ते को बंद किया जा रहा है जिसमें मंगलवार से ट्रैफिक पुलिस रूट डायवर्जन शुरू कर रही है। रूट प्लान के मुताबिक शंकर चौक से वाहन चालकों को इफ़्को चौक होते हुए सिंकदपुर मार्केट से होते हुए गोल्फ कोर्स रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए सिंकदरपुर मार्केट की रोड को पांच लेन बनाकर तैयार कर दिया है। हालांकि गोल्फ कोर्स रोड से आने वाले वाहनों के लिए पहले की तरह व्यवस्था रहेगी। मंगलवार से ट्रायल रन के लिए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी तैनात रहेंगे। प्रोजेक्ट के शीर्ष अधिकारी के मुताबिक अगले छह महीने तक यह रूट डायवर्जन रहेगा।