{"_id":"5e1fb3058ebc3e4b5c6347ba","slug":"trafficker-arrested-for-bringing-illegal-weapons-for-use-in-delhi-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः चुनाव में इस्तेमाल के लिए अवैध हथियार लाने वाला तस्कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः चुनाव में इस्तेमाल के लिए अवैध हथियार लाने वाला तस्कर दबोचा
Thu, 16 Jan 2020 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Jan 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
आरोपी अनिल (बाएं)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने विधानसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल के लिए अवैध हथियार लेकर आए तस्कर यूपी के बड़ौत निवासी अनिल (32) को दबोचा है। वह दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई करता था। उसके कब्जे से 12 पिस्टल व 25 कारतूस बरामद किए गए हैं। यह खेप वह बड़ौत से ही लेकर आया था।
विज्ञापन
अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त बीके सिंह के अनुसार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के एएसआई संजय ने एक सूचना के बाद एसआई वीरेंद्र त्यागी के साथ मिलकर सुल्तानपुरी बस टर्मिनल के जलेबी चौक से अनिल को पकड़ा। उसके पास .315 बोर की 10, 7.65 बोर की एक और .22 बोर की एक पिस्टल बरामद की गई।
विज्ञापन
बड़ौत में चाय की दुकान चलाने वाले अनिल की मुलाकात चार साल पहले शातिर बदमाश सरफराज गंजा से हुई। दोनों ने वर्ष 2015 में बड़ौत में एक डॉक्टर को लूटा। इसमें दोनों दो वर्ष जेल में रहे। जेल में इनका संपर्क अवैध हथियार तस्करों से हो गया। अनिल वर्ष 2017 में जेल से निकला तो बागपत में त्रिलोक शर्मा और हापुड़ में नाजिम से मिला।
विज्ञापन
नाजिम व त्रिलोक शर्मा दोनों अवैध हथियार सप्लाई करते थे। अनिल इनसे दो वर्ष से अवैध हथियार लेकर दिल्ली-एनसीआर में बदमाशों को सप्लाई कर रहा था। मंगोलपुरी में अनिल किसी भइयाजी को जानता है। इसे वह एक वर्ष में छह हथियार दे चुका है। अनिल के खिलाफ बड़ौत में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अवैध हथियारों के लिए भी थे कोर्ड वर्ड
तस्करों ने आपस में बातचीत के लिए कोड वर्ड बना रखे थे। वे .315 बोर की पिस्टल को कऊआ, .22 बोर की पिस्टल को चिड़ी, 7.65 बोर की पिस्टल को सामान और कारतूस को दाना कहते थे।