फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic system in Sector-18 goes haywire; e-rickshaws emerge as the cause of congestion.

Delhi NCR News: सेक्टर-18 में बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था, ई-रिक्शा बन रहे जाम की वजह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
नो ई-रिक्शा जोन के बावजूद रजनीगंधा चौक से अट्टा पीर तक सड़क पर लग रही वाहनों की कतारें, त्योहारी सीजन में बढ़ी व्यापारियों की परेशानी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर का मिनी सीपी कहे जाने वाले सेक्टर-18 मार्केट में यातायात व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। बाजार में रोजाना उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए करीब एक साल पहले ट्रैफिक पुलिस ने रजनीगंधा चौक से अट्टा पीर तक नो ई-रिक्शा जोन बनाया था। इसका उद्देश्य बाजार में जाम की समस्या को नियंत्रित करना था, लेकिन समय बीतने के साथ व्यवस्था का असर कम होता दिखाई दे रहा है। प्रतिबंध के बावजूद ई-रिक्शा चालक सड़क के बीचोबीच वाहन खड़े कर सवारियों का इंतजार करते हैं। इससे बाजार में जाम लग रहा है और खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों के साथ व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
त्योहारी सीजन में बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने से समस्या और गंभीर हो गई है। व्यापारियों का आरोप है कि ई-रिक्शा चालक सवारी मिलने तक सड़क से हटते नहीं हैं। इससे पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार अन्य वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती, जिससे यातायात बाधित होता है। व्यापारियों के मुताबिक, इसका सीधा असर उनके कारोबार पर भी पड़ रहा है, क्योंकि जाम के चलते ग्राहक दुकानों और शोरूम तक नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन

अट्टा अंडरपास के पास भी बिगड़ रहे हालात
अट्टा अंडरपास के आसपास भी ऑटो और ई-रिक्शा के बेतरतीब खड़े होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। सवारी बैठाने और उतारने के लिए सड़क पर वाहन रोकने से व्यस्त समय में जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। व्यापारियों का कहना है कि केवल नो ई-रिक्शा जोन घोषित करने से समस्या दूर नहीं होगी। नियमों का सख्ती से पालन कराने के साथ उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं व्यापारी

मेरे शोरूम तक ग्राहक पहुंच ही नहीं पाते। नवरात्र चल रहे हैं, लेकिन ई-रिक्शा के जमावड़े के कारण लंबा जाम लग रहा है। इससे हमारे कारोबार पर असर पड़ रहा है।- वंदना मलिक, व्यापारी

नियम बनते हैं, लेकिन उनका उल्लंघन ज्यादा होता है। ई-रिक्शा प्रतिबंधित हैं, फिर भी चालक सड़क के बीचोंबीच कतार लगाकर खड़े रहते हैं। इस पर सख्ती होनी चाहिए।-नरेंद्र त्रिखा, व्यापारी

अगर ट्रैफिक पुलिस ठोस कार्रवाई करे तो जाम की समस्या खत्म हो सकती है। त्योहारों के दौरान बाजार में भीड़ बढ़ने के साथ यह परेशानी और गंभीर हो जाती है।-मनमोहन मोदी, व्यापारी

त्योहारों में बाजार में ज्यादा ग्राहक आते हैं। भीड़ के बीच ई-रिक्शा के जमावड़े के कारण लोगों को अपने वाहन खड़े करने की जगह तक नहीं मिलती।-डॉ. सीबी झा, व्यापारी


कार्रवाई की जाएगी
मैंने ट्रैफिक कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि जाम की स्थिति न बनने दी जाए। प्रमुख चौराहों पर टीमें तैनात हैं। जो वाहन जाम का कारण बनेंगे, उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।-सैय्यद अली अब्बास, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed