{"_id":"2002f0e37b35cb8d16850b4aaf6c317b","slug":"traffic-signal-on-bicycle-track-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल ट्रैक के लिए भी लगेंगे सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल ट्रैक के लिए भी लगेंगे सिग्नल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 02 Oct 2014 03:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में अब तक बन चुके और भविष्य में बनने वाले साइकिल ट्रैक पर चलने वालों के लिए भी ट्रैफिक सिग्नल लगेंगे, जिससे कि चौराहों को पार करने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
प्राधिकरण के सीपीई के समक्ष बुधवार को नीदरलैंड की टीम ने प्रेजेंटेशन दिया। इसमें यह सुझाव भी दिया गया कि ट्रैक पर चलने वाले साइकिल सवार को चौराहा पार करने केलिए सिग्नल लगाए जाएं।
विज्ञापन
वाहनों के लिए ग्रीन सिग्नल होने पर साइकिल सवार ट्रैक पर रुक जाएं। जब उनका सिग्नल ग्रीन होगा तभी वे चौराहा पार करेंगे। हालांकि, इस काम के लिए कंसलटेंट का चयन किया जाएगा। चयनित कंसलटेंट की सलाह पर ही नए ट्रैकों का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
कंसलटेंट ही पुराने ट्रैकों को उपयोगी बनाने पर भी सुझाव देगा। अब तक जो ट्रैक बने हैं, वे फुटपाथ से बाईं तरफ बने हैं। अब प्राधिकरण की मंशा है कि नए साइकिल ट्रैक को फुटपाथ और रोड के बीच बनाया जाए, जिससे कि ट्रैक रोड का हिस्सा रहे और साइकिल सवार उस पर चल सकें। गौरतलब है कि प्राधिकरण ने छह ट्रैक और बनाने का निर्णय लिया है।